Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»खेल»शिराज और मलिंगा श्रीलंका टीम में शामिल: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले स्क्वाड में बदलाव
    खेल

    शिराज और मलिंगा श्रीलंका टीम में शामिल: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले स्क्वाड में बदलाव

    By August 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मैच में अब सिर्फ कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं. दोनों टीमें 2 अगस्त को तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेलेंगी. इससे तुरंत पहले श्रीलंकाई टीम में बदलाव हुए हैं. मोहम्मद शिराज और ईशान मलिंगा की एंट्री हुई है. दरअसल, श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना और दिलशान मदुशंका चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, पथिराना को कंधे में दिक्कत है. वहीं मदुशंका के हैमस्ट्रिंग में खिंचाव है. दोनों तेज गेंदबाजों की जगह अनकैप्ड दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज और ईशान मलिंगा को टीम में शामिल किया गया है.

    श्रीलंका क्रिकेट ने दी जानकारी

    श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा, 'मदुशंका को अभ्यास सत्र में फील्डिंग के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट (ग्रेड 2) लगी. पथिराना को भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के दौरान कैच लेने के लिए डाइव लगाते समय दाएं कंधे में हल्की चोट आई है.' कुसल जनिथ परेरा, प्रमोद मदुशन और जेफरी वेंडरसे को स्टैंडबाय के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. बीमारी के कारण दुष्मंथा चमीरा और अंगूठे के फ्रैक्चर के कारण नुवान तुषारा भी टीम का हिस्सा नहीं हैं. दुष्मंथा ब्रोंकाइटिस और श्वसन संक्रमण के कारण टी20 सीरीज से बाहर हो गए, जबकि तुषारा को सीरीज से पहले ट्रेनिंग के दौरान अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया.

    टी20 सीरीज पर भारत का कब्जा

    सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में तीन मैचों की टी20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ भारत 3-0 से अपने नाम की. पहले मैच में 46 रन, दूसरे मैच में 7 विकेट और रोमांचक रहे तीसरे मुकाबले को भारत ने सुपर ओवर में जीता. इस मैच में सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह की बॉलिंग ने मैच टाई कराया और सुपर ओवर में सूर्या के लगाए चौके से भारत को जीत मिली. इस टी20 सीरीज के शानदार समापन के बाद अब सभी की नजर दोनों के बीच वनडे सीरीज पर हैं.  इस सीरीज में टीम इंडिया के वनडे कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की वापसी हो रही है. 

    भारतीय टीम कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 2, 4 और 7 को यह मुकाबले खेलेगी.

    भारत की वनडे टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद और हर्षित राणा.

    श्रीलंका की वनडे टीम : चरित असलंका (कप्तान), कुसल मेंडिस, पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, निशान मदुष्का, जेनिथ लियानाज, कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षणा, असिथा फर्नांडो, अकिला धनंजय, दुनिथ वेलालगे, मोहम्मद शिराज और ईशान मलिंगा.

    स्टैंडबाय खिलाड़ी : कुसल जनिथ परेरा, प्रमोद मदुशन, जेफरी वेंडरसे.

    Related Posts

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से राह हुई आसान……

    April 3, 2026

    स्वदेशी मेले के समापन में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश

    April 3, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि

    April 3, 2026

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री श्री साय

    April 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.