Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»खेल»IND vs ENG 3rd T20: भारत की हार, क्या चौथे मैच में होगी प्लेइंग इलेवन में बदलाव?
    खेल

    IND vs ENG 3rd T20: भारत की हार, क्या चौथे मैच में होगी प्लेइंग इलेवन में बदलाव?

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IND vs ENG 3rd T20: भारत की हार, क्या चौथे मैच में होगी प्लेइंग इलेवन में बदलाव?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    IND vs ENG 3r T20: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया ने शानदार आगाज किया था। लेकिन राजकोट में खेल गए तीसरे T20I मैच में भारतीय खिलाड़ी फेल हो गए। इस तरह टीम इंडिया ने सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने का शानदार मौका गंवा दिया। भारत को अब सीरीज में जीत के लिए इंतजार करना होगा। राजकोट में भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही। हार्दिक पांड्या को छोड़कर किसी ने भी क्रीज पर टिकने की जहमत नहीं उठाई। गेंदबाजी में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट चटकाने का कमाल किया। लेकिन बाकी गेंदबाजों ने निराश किया। रवि बिश्नोई एक बार फिर संघर्ष करते नजर आए। वहीं, मोहम्मद शमी भी 14 महीने बाद वापसी करते हुए कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने 3 ओवर गेंदबाजी की और 8 से ज्यादा की इकॉनमी रेट से रन लुटाए। वह एक भी विकट नहीं ले सके। पहले दोनों मैचों में टीम इंडिया की कमी नजर नहीं आई, लेकिन तीसरे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते ही हार का मुंह देखना पड़ा। अब सवाल उठता है कि क्या कप्तान सूर्यकुमार यादव चौथे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव करेंगे या फिर इसी टीम के साथ सीरीज जीतने के लिए जाएंगे।

    रिंकू और शिवम दुबे को मिल सकता है मौका
    T20I सीरीज में तीन मैच खेले जा चुके हैं। लेकिन अब तक रिंकू सिंह को खेलने का मौका नहीं मिला है। रिंकू फिट नहीं थे, जिसके चलते उन्हें 2 मैच से बाहर होना पड़ा। हालांकि अगले मैच में उनके प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। कप्तान सूर्यकुमार यादव के लगातार फेल हो रहे हैं। ऐसे में रिंकू मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभा सकते हैं। ध्रुव जुरेल भी खराब फॉर्म के चलते अगले मैच में बाहर बैठ सकते हैं। टीम इंडिया को उस वक्त बड़ा झटका लगा था, जब नीतीश कुमार रेड्डी पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे। उनकी जगह शिवम दुबे को टीम में शामिल किया गया था। लेकिन अब तक प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया है। तीसरे मैच में हार के बाद शिवम दुबे की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हो सकती है क्योंकि वह गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान दे सकते हैं।

    रवि बिश्नोई की हो सकती है छुट्टी
    एक तरफ वरुण चक्रवर्ती पहले तीन मैचों में ही 10 विकेट चटका चुके हैं। जबकि रवि बिश्नोई के हाथ सिर्फ एक सफलता लगी है। बिश्नोई की खराब फॉर्म को देखते हुए, उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उनकी जगह तेज गेंदबाज अर्शदीप की वापसी कराई जा सकती है। अर्शदीप को तीसरे मैच में आराम दिया गया था।

    इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।

    News Desk

    Related Posts

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उपमुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण और आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों की गहन समीक्षा की

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री श्री साय

    March 21, 2026

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    March 21, 2026

    किसानों से किया हर एक वादा पूरा कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय

    March 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.