Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»व्यापार»यूएस फेड के फैसले का शेयर बाजार पर रहेगा असर 
    व्यापार

    यूएस फेड के फैसले का शेयर बाजार पर रहेगा असर 

    By July 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यूएस फेड के फैसले का शेयर बाजार पर रहेगा असर 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई । चालू वित्त वर्ष के बजट में कैपिटल गेन टैक्स बढ़ाने से बिकवाली का दबाव बढ़ने के बावजूद सप्ताह के आ‎खिरी दिन हुई लिवाली की वजह से बीते सप्ताह करीब एक प्रतिशत चढ़े शेयर बाजार पर इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दर में कटौती को लेकर होने वाले निर्णय के साथ ही घरेलू स्तर पर वाहन बिक्री, औद्योगिक उत्पादन के आने वाले आंकड़े और कंपनियों के तिमाही नतीजे का असर रहेगा। शेयर बाजार के निवेशकों ने इस सप्ताह में बाजार की चाल पर नजर बनाई हुई है। विश्लेषकों के अनुसार शेयर बाजार की नजर यूएस फेड ब्याज दर निर्णय, चालू तिमाही आय, व्यापक आर्थिक डेटा और एफआईआई के कारोबार पर रहेगी। इसके अलावा निवेशक वैश्विक बाजार के रुझान और वैश्विक तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव पर भी नजर बनाए रखेंगे। इस सप्ताह फोकस वैश्विक संकेतों जिसमें विशेषकर अमेरिकी बाजारों पर सबसे ज्यादा ध्यान रहेगा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व 31 जुलाई को अपने ब्याज दर फैसले की घोषणा करने के लिए तैयार है। यह घोषणा शेयर बाजार के लिए महत्वपूर्ण होगी क्योंकि इस साल संभावित दर में कटौती की उम्मीद है। इसके अलावा अमेरिका और चीन के अन्य व्यापक आर्थिक आंकड़ों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। घरेलू मोर्चे पर कंपनी द्वारा पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा का भी असर बाजार पर पड़ेगा। इस सप्ताह गेल, अदाणी पावर, बैंक ऑफ बड़ौदा, बीएचईएल, कोल इंडिया, एमएंडएम, मारुति, टाटा स्टील, अदाणी एंटरप्राइजेज और टाटा मोटर्स तिमाही नतीजे घोषित करेंगी। घरेलू और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों जैसे कि भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर आउटपुट, मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई, चीन के मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई, बीओई ब्याज दर निर्णय, अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल और फेडरल रिजर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस आदि का असर शेयर बाजार की चाल पर पड़ेगा। बाजार ‎विश्लेषकों का कहना है ‎कि कंपनी द्वारा जारी तिमाही नतीजों की वजह से शेयर बाजार से पॉजिटिव रिस्पांस मिल सकता है। इसके अतिरिक्त यूएस फेड और बीओई मौद्रिक नीतियों, अमेरिकी रोजगार डेटा और यूरोजोन जीडीपी आंकड़ों सहित वैश्विक आर्थिक अपडेट से बाजार पर असर पड़ने की उम्मीद है।

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ज्ञान भारतम् मिशन के तहत संरक्षित हुई दुर्लभ पाण्डुलिपि, भारतीय पारंपरिक ज्ञान का महत्वपूर्ण दस्तावेज

    May 14, 2026

    सुशासन तिहार बना भरोसे और बदलाव का मंच

    May 14, 2026

    सुशासन तिहार-2026: मानपुरपहाड़ी शिविर में महिला समूहों को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

    May 14, 2026

    राज्यपाल श्री डेका से पंजाब के राज्यपाल श्री कटारिया ने की सौजन्य भेंट

    May 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.