Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»खेल»IND vs AUS Weather: बारिश बिगाड़ देगी ऑस्ट्रेलिया का खेल? भारत को होगा फायदा, जानें कैसा रहेगा मौसम और पिच
    खेल

    IND vs AUS Weather: बारिश बिगाड़ देगी ऑस्ट्रेलिया का खेल? भारत को होगा फायदा, जानें कैसा रहेगा मौसम और पिच

    By June 24, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IND vs AUS Weather: बारिश बिगाड़ देगी ऑस्ट्रेलिया का खेल? भारत को होगा फायदा, जानें कैसा रहेगा मौसम और पिच
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    St Lucia Weather Daren Sammy Stadium, IND vs AUS : बारिश की वजह से अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला मुकाबला रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों के खाते में एक-एक अंक जुड़ जाएगा। भारतीय टीम फिलहाल ग्रुप-1 में चार अंकों के साथ शीर्ष पर है। उनके पांच अंक हो जाएंगे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया दो अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। उनके खाते में तीन अंक हो जाएंगे। यह उनका सुपर-8 में आखिरी मुकाबला होगा। भारत का सोमवार को ऑस्ट्रेलिया से सेंट लूसिया में सामना होगा। इस मैच में भारतीय टीम अपने विजयी रथ को जारी रखना चाहेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश  करेगी। रविवार को उन्हें अफगानिस्तान के हाथों 21 रनों से करारी हार मिली। इससे उनके सेमीफाइनल में पहुंचने की राह कठिन हो गई है। भारतीय टीम फिलहाल ग्रुप-1 की अंक तालिका में शीर्ष पर है। उन्हें सुपर-8 के अपने दोनों मैचों में जीत मिली है। मौजूदा टूर्नामेंट में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। ऐसे में भारत अपना दबदबा बरकरार रखना चाहेगा। डैरन सैमी राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर बारिश का संकट मंडरा रहा है। ऐसे में किस टीम को फायदा होगा और किसको नुकसान, आइये जानते हैं….

    क्या कहती है मौसम रिपोर्ट?

    टी20 विश्व कप 2024 में अब तक भारत और दक्षिण अफ्रीका ही दो अजेय टीमें हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 31 टी20 मैचों में से 19 जीते हैं। अब दोनों टीमें सोमवार को आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला सेंट लूसिया में स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे शुरू होगा। हालांकि, भारतीय समयानुसार यह मैच रात आठ बजे से शुरू होगा। इस मैच पर काले बादल मंडरा रहे हैं। भारत के सभी मैच अब तक सुबह के ही रहे हैं। मौसम रिपोर्ट के अनुसार, सुबह के समय बारिश की 55 प्रतिशत संभावना है और तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। इस बात की पूरी संभावना है कि बारिश खेल बिगाड़ सकती है।

    बारिश में मैच धुलने के बाद किसको फायदा होगा?

    बारिश की वजह से अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला मुकाबला रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों के खाते में एक-एक अंक जुड़ जाएगा। भारतीय टीम फिलहाल ग्रुप-1 में चार अंकों के साथ शीर्ष पर है। उनके पांच अंक हो जाएंगे और वह सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया दो अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है। उनके खाते में तीन अंक हो जाएंगे। यह उनका सुपर-8 में आखिरी मुकाबला होगा। इस मैच के रद्द होते ही अफगानिस्तान के पास बांग्लादेश को हराकर चार अंक और बेहतर नेट रनरेट के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका होगा। 

    कैसी रहेगी पिच?

    सेंट लूसिया के डैरेन सैमी स्टेडियम में अब तक 180 से ज्यादा मैच खेले जा चुके हैं और ज्यादातर मैचों में टीमों की तरफ से अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है। अफगानिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज द्वारा बनाया गया 218 रन का स्कोर इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए इस मैदान पर दूसरी पारी में  197 रन बने हैं। ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला मुकाबला हाई-स्कोरिंग हो सकता है।

    टी20 विश्व कप 2024 के लिए दोनों टीमें

    भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

    ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जैम्पा।

    Related Posts

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने छोड़ा विशेष प्रोटोकॉल वाहन

    May 13, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल और सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास निर्माण तेजी से पूरा कराने लगी जनचौपाल

    May 13, 2026

    सुशासन तिहार में मिली राहत : समाधान शिविर में बना आयुष्मान कार्ड

    May 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.