छत्तीसगढजनसंपर्क छत्तीसगढ़रायपुर

गरियाबंद : पी.एम. किसान सम्मान निधि की 20वी किस्त जारी, जिले में मनाया गया पी.एम. किसान दिवस

जिले के 1 लाख 233 कृषकों को 20वीं किस्त के रूप में 21 करोड़ 71 लाख रुपए की राशि जारी

गरियाबंद, 2 अगस्त 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त की राशि वाराणसी, उत्तर प्रदेश से जारी किया गया। इस दिवस को पूरे देश में पी. एम. किसान दिवस के रूप में मनाया गया।

    उक्त कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जिले के 1 लाख 233 कृषकों को 20वीं किस्त के रूप में 21 करोड़ 71 लाख रुपए उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किया गया। पीएम किसान सम्मान निधि अंतर्गत पुरे देश के 9 करोड़ 70 लाख से अधिक लाभार्थी कृषकों को 20 हजार 500 करोड़ से अधिक की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से किसानों के खातों में हस्तांतरित किया गया। जिले के प्रत्येक विकासखंड एवं विभिन्न ग्राम पंचायत स्तर पर भी पी. एम. किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन उप संचालक कृषि एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के समन्वय से उप संचालक कृषि जिला-गरियाबंद के सभाकक्ष में किया गया। इसमें वाराणसी में हुए वृहद कार्यक्रम के वेब प्रसारण का अवलोकन करने जिले के किसान एवं जनप्रतिनिधिगण ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए। जिसमे क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को आमंत्रित किया गया था। उक्त कार्यक्रम में श्रीमती लालिमा पारस ठाकुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष गरियाबंद एवं  श्री लेखराज ध्रुवा सभापति कृषि स्थायी समिति गरियाबंद द्वारा किसानो को संबोधित किया गया। 

   सहायक संचालक कृषि, श्री नरसिंग ध्रुव द्वारा कार्यक्रम के दौरान किसानो को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध केवायसी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया, ताकि लाभार्थी कृषक स्वतः ही जांच कर जानकारी प्राप्त कर सकें। उक्त कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद के वैज्ञानिक डॉ. शालू अब्राहम, श्री प्रवीण जामरे एवं श्री तुषार मिश्रा द्वारा उन्नत कृषि तकनीक, कीट-व्याधि नियंत्रण, रासायनिक कीटनाशकों से होने वाले नुकसान, जैविक खेती के बारे में विस्तारपूर्वक उपस्थित कृषकों को जानकारी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को संम्बोधित करते हुए सहायक संचालक कृषि श्री ध्रुव के द्वारा धान के स्थान पर दलहन तिलहन मक्का एवं अन्य फसलों के उत्पादन हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही जैविक खेती अपनाकर मृदा एवं पर्यावरण स्वास्थ्य के प्रबंधन अपनाने हेतु कृषको से अपील किया गया। पी. एम. किसान दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिले के 2000 से अधिक किसान तथा जिला, विकासखंड एवं ग्रामीण स्तर के अधिकारी कर्मचारी व किसान मित्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button