Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»व्यापार»बीते सप्ताह शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को ‎मिला
    व्यापार

    बीते सप्ताह शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को ‎मिला

    By June 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बीते सप्ताह शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को ‎मिला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई । बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। पहले बाजार में बड़ी गिरावट आई, उसके बाद शानदार रिकवरी देखने को मिली थी। बाजार सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को उछाल के साथ बंद हुआ था। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के वृद्धि दर के अनुमान को सात प्रतिशत से बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है, जिसके चलते बाजार में यह तेजी देखने को मिली थी। बीते सप्ताह के पांच कारोबारी ‎दिनों पर नजर डालें तो लोकसभा चुनाव के परिणाम से एक दिन पहले और एग्जिट पोल के अनुमानों के बाद सोमवार को शेयर बाजार जमकर झूमा। सेंसेक्स 1859.88 अंकों की बढ़त के साथ 75,821.19 के रिकॉर्ड स्तर पर खुला और 2,507.47 अंक उछलकर 76,468.78 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 603.85 अंकों की उछाल के साथ 23,134.55 पर खुला और  733.21 अंक मजबूत होकर 23,263.90 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 1,700 अंक बढ़कर 76,794.06 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर खुला और 1,618.85 अंक की तेजी के साथ 76,693.36 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 483 अंकों तक बढ़‎कर खुला और 468.75 अंक बढ़कर 23,290.15 के स्तर पर बंद हुआ। बुधवार को लोकसभा चुनाव के सभी सीटों के रिजल्ट आने के बाद शेयर मार्केट में बहार लौट आई है। बीएसई सेंसेक्स एक बार फिर 73000 के पार खुला और 2,303 अंक की तेजी के साथ 74,382 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 22128 से के दिन के कारोबार की शुरुआत की और 735 अंक बढ़कर 22,620.35 के स्तर पर बंद हुआ। गुरुवार को सेंसेक्स 400.42 अंकों की बढ़त के साथ 74,744.30 के स्तर पर खुला और  692.27 अंक मजबूत होकर 75,074.51 पर बंद हुआ। निफ्टी 122.31 अंक मजबूत होकर 22,742.65 के स्तर पर खुला और 201.06 अंक चढ़कर 22,821.40 पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार ने आरबीआई की ओर से रेपो रेट के ऐलान से पहले 7 जून 2024 शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ अपने कामकाज की शुरुआत की। सेंसेक्स 254.53 अंक चढ़कर 75,329.04 अंक पर खुला और 1,618.85 अंक की तेजी के साथ 76,693.36 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 99.4 अंक की बढ़त के साथ 22,920.80 अंक पर खुला और 468 अंक चढ़कर 23,290.15 अंक पर बंद हुआ।

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर की बौद्धिक राजधानी है कांकेर, शिक्षा से ही संभव सकारात्मक बदलाव: वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी

    May 6, 2026

    अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता का मूलमंत्र- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने ग्राम माकड़ीखूना में शिविर का किया निरीक्षण

    May 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.