Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»राजनीती»गांधीनगर से अमित शाह ने हासिल की बड़ी जीत
    राजनीती

    गांधीनगर से अमित शाह ने हासिल की बड़ी जीत

    By June 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गांधीनगर से अमित शाह ने हासिल की बड़ी जीत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं। इस सीट पर अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने सोनल रमनभाई पटेल को मैदान में उतारा था। रमनभाई पटेल चुनाव हार गए हैं। शाह गांधीनगर सीट से दूसरी बार लोकसभा चुनाव लड़े और उन्होंने प्रचंड जीत हासिल की है। हालांकि, इस सीट पर पहले से ही अमित शाह की जीत तय मानी जा रही थी, क्योंकि गुजरात की गांधीनगर सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ मानी जाती है। गुजरात की हाई प्रोफाइल गांधीनगर सीट के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह हैं ने कांग्रेस के सोनल रमनभाई पटेल को हराया। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने गांधीनगर में जीत का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले 2014 में गांधीनगर से ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने 4.83 लाख वोटों से जीत हासिल की थी।

    2019 का जनादेश
    2019 लोकसभा चुनाव में गांधीनगर सीट से बीजेपी ने लालकृष्ण आडवाणी की उम्र ज्यादा होने का कारण उनकी जगह अमित शाह को उम्मीदवार बनाया। अमित शाह ने 8,94,624 वोटों के साथ जीत हासिल की तो वहीं कांग्रेस के चतुरसिंह जावंजी चावड़ा को 3,37,610 वोट मिले और बसपा से ज्यादा वोट नोटा को मिले। नोटा के बटन को 14,214 वोटरों ने प्रेस किया और बसपा प्रत्याशी जयेंद्र राठौड़ को मात्र 6,400 वोट ही पाए। सोनल पटेल गुजरात से कांग्रेस की नेता हैं।  वह 2012 और 2018 के बीच छह साल तक गुजरात महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रहीं और अब एआईसीसी सचिव और मुंबई और पश्चिमी महाराष्ट्र के लिए कांग्रेस पार्टी की सह-प्रभारी हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सोनल पटेल को गुजरात के गांधीनगर से अमित शाह के खिलाफ मैदान में उतारा है। 1992 में कांग्रेस में शामिल हुई सोनल एक वास्तुकार भी हैं।
     

    Related Posts

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025

    भाजपा सरकार आई तो तीन साल में बन जाएगा यमुना रिवर फ्रंट 

    February 3, 2025

    5 फरवरी को त्रिपुरा आएंगे गृहमंत्री शाह

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लोगों ने जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी को सराहा

    November 2, 2025

    शिल्पग्राम में झलकी छत्तीसगढ़ की परंपरा और रचनात्मकता……

    November 2, 2025

    परिवहन विभाग दे रहा सुरक्षित वाहन संचालन और आधुनिक परिवहन सेवाओं की उपयोगी जानकारी

    November 2, 2025

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रधान आरक्षक फुलजेन्स पन्ना के निधन पर शोक व्यक्त किया

    November 2, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    November 2025
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.