सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय केशकाल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन
छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की उपलब्धियों को किया प्रदर्शित

रायपुर, 09 अक्टूबर 2026


सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दंडकारण्य शासकीय महाविद्यालय, केशकाल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के दौरान हुए विभिन्न विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।नुक्कड़ नाटक में महाविद्यालय के 35 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्षों में हुए प्रमुख विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के जरिए शासन की उपलब्धियों और विकास कार्यों को रोचक एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने भी सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से नुक्कड़ नाटक जैसी प्रभावी विधा द्वारा विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचाना तथा सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाना रहा।

