उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन 9 अक्टूबर को सेवा संकल्प कॉनक्लेव में होंगे शामिल

रायपुर, 08 अक्टूबर 2026
प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शुक्रवार 9 अक्टूबर को सेवा संकल्प कॉन्क्लेव में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन 9 अक्टूबर को शाम 4.15 बजे नया रायपुर अटल नगर स्थित अपने निवास से रायपुर के टाटीबंध स्थित सिंघानिया सरोवर पोर्टिका के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 5 बजे वे सिंघानिया सरोवर पोर्टिका में आयोजित कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे शाम 5.30 बजे कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे।


