छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

सेवा संकल्प अभियान के तहत जशपुर में जिला मुख्यालय से ग्राम पंचायतों तक जला ‘आशीर्वाद का दीया’

जनकल्याणकारी योजनाओं की थीम आधारित रंगोलियों से सजे आशीर्वाद के आकर्षक दीये

रायपुर, 18 सितंबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए आभार व्यक्त करते हुए जशपुर जिले में जिला मुख्यालय से लेकर विकासखंडों और ग्राम पंचायतों तक ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी सहभागिता व्यक्त की।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, वी.बी.जी. राम जी योजना, पीएम जनमन योजना, लखपति दीदी, बिहान दीदी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आकर्षक रंगोलियां तैयार की गईं। रंगोलियों के माध्यम से योजनाओं के उद्देश्य और जनजीवन पर उनके प्रभाव को प्रदर्शित करते हुए ‘आशीर्वाद के दीये’ सजाए गए।

जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। विभिन्न स्थानों पर दीपों और रंगोलियों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा भावना और विकास की यात्रा को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम ने जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को अभिव्यक्ति दी।

Related Articles

Back to top button