Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»देश»सरकार बनते ही बड़े फैसले लेंगे पीएम मोदी, पहले 100 दिन के काम पर बड़ी बैठक…
    देश

    सरकार बनते ही बड़े फैसले लेंगे पीएम मोदी, पहले 100 दिन के काम पर बड़ी बैठक…

    By June 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सरकार बनते ही बड़े फैसले लेंगे पीएम मोदी, पहले 100 दिन के काम पर बड़ी बैठक…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सातवें और अंतिम चरण के मतदान खत्म होने के बाद एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए की सरकार लगातार तीसरी बार बड़े बहुमत के साथ बन रही है।

    वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 45 घंटे की साधना के बाद कन्याकुमारी से राजधानी लौट आए हैं। जानकारी के मुताबिक वापस आते ही प्रधानमंत्री पीएमओ के अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक करने जा रहे हैं।

    चुनाव प्रचार में व्यस्त होने से पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियो को होमवर्क दे दिया था। उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार 3.0 के पहले 100 दिनों के फैसलों का काम पूरा कर लिया जाए। 

    100 दिनों में ही होंगे कई बड़े फैसले
    प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों को बता दिया था कि पहले 100 दिनों ही कई बड़े फैसले लिए जाएंगे। इसके लिए 2029 का इंतजार नहीं करना है। ऐसे में माना जा रहा है कि अधिकारियों ने पहले 100 दिन के मोदी सरकार के फैसलों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है।

    माना जा रहा है कि अगस्त 2024 तक सरकार बड़े फैसले लेगी। सरकार बनने के बाद जुलाई में यूनियन  बजट पेश किया जाएगा।

    हालांकि अभी चुनाव का परिणाम आना बाकी है। चुनाव की वजह से इस बार फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया गया था। 

    नई सरकार बनने के बाद सबसे पहले प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्कार और एनएसए अजित डोभाल की नियुक्ति हो सकती है।

    एक महीने के अंदर ही नए आर्मी चीफ और इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टरों की भी नियुक्ति कीजा सकती है। प्रधानमंत्री मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के तहत मिलिट्री इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स पर मोदी सरकार का फोकस रहेगा।

    पीएमओ अधिकारियों ने शपथ के बाद के 100 दिन का अजेंडा तैयार कर लिया है। इसके अलावा बीजेपी ने जो मैनिफेस्टो में वादे किए थे उनपर भी काम शुरू हो जाएगा। 13 जून को प्रधानमंत्री मोदी जी-7 की बैठक में भी शामिल हो सकते हैं। 

    बता दें कि कम से कम तीन एग्जिट पोल में एनडीए के लिए 400 पार सीटों का अनुमान लगाया गया है।

    वहीं एग्जिट पोल से पहले ही कांग्रेस ने दावा किया था कि इंडिया गठबंधन कम से कम 295 सीटें जीतने वाला है। 4 जून को मतगणना होनी है। मंगलवार को साफ हो जाएगा कि केंद्र में किसकी सरकार बन रही है। 

    The post सरकार बनते ही बड़े फैसले लेंगे पीएम मोदी, पहले 100 दिन के काम पर बड़ी बैठक… appeared first on .

    Related Posts

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025

    ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

    February 3, 2025

    केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

    February 3, 2025

    उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

    February 3, 2025

    उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ, बारिश का अलर्ट जारी

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    गुरु श्री तेगबहादुर सिंह जी ने धर्म की रक्षा के लिए दी अपनी शहादत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    September 20, 2025

    प्रदेश में नक्सलवाद समाप्त कर गढ़ेंगे विकास की राह: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    September 19, 2025

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धेय शांताराम सर्राफ को अर्पित की श्रद्धांजलि

    September 19, 2025

    मां से ही संपूर्ण सृष्टि का आधार, प्रसव के दौरान माताओं की मौत सभी के लिए दुख की बात : श्री श्याम बिहारी जायसवाल

    September 19, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.