छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

भंडारा सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मृत्यु पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने जताया शोक

रायपुर, 11 सितंबर 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों सहित कई लोगों के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि हादसे में छत्तीसगढ़ के कई नागरिकों, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं, के निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुःखद घटना से मन व्यथित है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button