Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»विदेश»आईफोन, इस्लामिक किताबें और पर्यटन; अफगानिस्तान की तस्वीर कैसे बदल रहा तालिबान…
    विदेश

    आईफोन, इस्लामिक किताबें और पर्यटन; अफगानिस्तान की तस्वीर कैसे बदल रहा तालिबान…

    By May 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आईफोन, इस्लामिक किताबें और पर्यटन; अफगानिस्तान की तस्वीर कैसे बदल रहा तालिबान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जब कट्टर इस्लामिक संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया तो दुनियाभर के देशों ने अफगानियों के लिए हमदर्दी जताई। महिलाओं के स्कूल पर पाबंदियों से लेकर संगीन सुनने पर रोक और सरकारी दफ्तरों में दाढ़ी न कटवाने जैसे फरमान तालिबानी फैसलों की बानगी भर हैं।

    इन सबके बीच जब अब तालिबान कई देश में प्रतिबंधित आतंकी संगठन है, उसने अपने तेवर बदल दिए हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि तालिबान अब अफगानिस्तान की तस्वीर बदल रहा है। 

    2021 में अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद देश के हालात काफी बदल गए हैं। जो देश कभी अंतरराष्ट्रीय सहायता और विदेशी निवेश के लिए जाना जाता था।

    अब गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। अरबों की संपत्ति जब्त होने और अधिकांश देशों द्वारा खुद को किनारे किए जाने के बाद अफगानिस्तान पर संकट और गहरा गया है।

    हालांकि इस आर्थिक संकट के बीच तालिबान की अंतरिम सरकार देश को फिर से खड़ा करने में जुटी है।

    दो दिन पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तालिबान को तोहफा देते हुए वादा किया कि वह तालिबान को आतंकियों की लिस्ट से बाहर करेगा। दो दिन पहले रूस  के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव तालिबानी नेताओं के साथ मंच साझा करते हुए भी देखे गए। 

    खुद को खड़ा करने में जुटा अफगानिस्तान
    तमाम आर्थिक कठिनाइयों के बीच अफगानिस्तान ने खुद को खड़ा करने के तरीके खोज निकाले हैं। तकनीक में विदेशी देशों से मुकाबला करने के लिए कट्टर तालिबानी नेता भी आईफोन खरीद रहे हैं।

    काबुल के एक व्यवसायी यूनिस सफी का कहना है, “अफगानिस्तान में, आपका फोन ही आपकी पहचान है। सफ़ी के ग्राहकों में न केवल अमीर अफगान बल्कि तालिबान के वे कट्टर नेता भी हैं, जो कभी तकनीक को इस्लाम के लिए हराम बताते थे।

    सूफी का कहना है कि उसके ग्राहक स्मार्टफोन खरीदते हैं, वीडियो बनाते हैं और सोशल मीडिया का जमकर प्रयोग करते हैं। वो कहते हैं कि अफगानिस्तान बदल रहा है।

    लॉजिस्टिक हब बनाने की तैयारी
    अफगानिस्तान के वाणिज्य मंत्री नूरुद्दीन अज़ीज़ी का कहना है कि तालिबान ने पश्चिमी अफगानिस्तान में एक लॉजिस्टिक हब बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

    कजाकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के साथ प्रारंभिक समझौते भी कर लिया है। लॉजिस्टिक हब मुख्य रूप से कई कंपनियों को एक मंच पर लाने का प्लेटफॉर्म है, जो माल को टारगेट तक पहुंचाते हैं।

    तालिबानी मंत्री का कहना है कि हमारा लक्ष्य देश को दक्षिण एशिया में रूसी तेल सहित क्षेत्रीय निर्यात के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग के रूप में स्थापित करना है।  नूरुद्दीन अज़ीज़ी ने कहा है कि छह महीने की चर्चा के बाद हम तीनों देशों से निवेश की उम्मीद कर रहे हैं। 

    अफगानिस्तान को पर्यटन हब बनाएंगे
    तालिबानी सरकार काबुल में कुछ स्पेशल क्लासेस शुरू कर रहा है, जिसका लक्ष्य देश में पर्यटन को बढ़ावा देने से है। इसमें लगभग 30 पुरुष हैं। तालिबान की यह पहल महिलाओं पर कड़े शैक्षिक और सामाजिक प्रतिबंधों के बावजूद, अफगानिस्तान को नई तस्वीर देने के लिए है।

    काबुल के पर्यटन निदेशालय के प्रमुख मोहम्मद सईद का कहना है कि दुबई जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्रों तुलना में हम भी खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।

    हालांकि अफगानिस्तान अभी भी कठिन वीज़ा प्रक्रियाओं, कई देशों से राजनयिक संबंध न होने जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है।

    इन परेशानियों के बावजूद तालिबानी सरकार का लक्ष्य अफगानिस्तान को एक उभरते पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना है।

    The post आईफोन, इस्लामिक किताबें और पर्यटन; अफगानिस्तान की तस्वीर कैसे बदल रहा तालिबान… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    इंडिया–एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा हुए शामिल

    February 17, 2026

    विकसित छत्तीसगढ़’ की दिशा में बड़ा कदम- शिक्षा, कौशल और रोजगार पर मंथन के लिए ‘शिक्षा संवाद’

    February 17, 2026

    किसान, महिला और जनजातीय समाज के सशक्तिकरण से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय

    February 17, 2026

    श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन

    February 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.