छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित पुलिस अधिकारियों को दी बधाई

रायपुर, 18 अगस्त 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित प्रदेश के सभी 11 पुलिस अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित होना पुलिस अधिकारियों की उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अदम्य साहस का सम्मान है। इन अधिकारियों ने अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए प्रदेश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने विशेष रूप से बिलासपुर आईजी श्री राम गोपाल गर्ग जी एवं रायगढ़ एसपी श्री शशि मोहन जी को इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए विशेष बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों की उत्कृष्ट सेवाएं और नेतृत्व पुलिस विभाग के लिए प्रेरणादायी हैं।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सभी पदक प्राप्त अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका समर्पण और सेवा भावना प्रदेश के पुलिस बल के अन्य जवानों एवं अधिकारियों को भी राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

Related Articles

Back to top button