वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शहीद स्मारक पहुंचकर अमर जवानों को दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 15 अगस्त 2026



स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ के कारगिल चौक स्थित शहीद स्मारक और गांधी चौक पहुंचकर देश की स्वतंत्रता एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों की वीरता, त्याग और अदम्य साहस को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी और उसकी रक्षा के लिए वीर सपूतों का बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा। उनके त्याग और समर्पण के कारण ही आज हम स्वतंत्रता और लोकतंत्र के वातावरण में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए निरंतर योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

