Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»देश»केरल में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी को कब मिलेगी गर्मी से राहत…
    देश

    केरल में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी को कब मिलेगी गर्मी से राहत…

    By May 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केरल में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी को कब मिलेगी गर्मी से राहत…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    केरल में प्री-मानसून की गतिविधियों ने ही तबाही मचा दी है। बीते कई दिनों से केरल के अलग-अलग जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है।

    वहीं मौसम विभाग ने केरल के सात जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलपुझा, एर्नाकुलम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड में 6 से 11 सेमी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

    केरल के रेवेन्यू मिनिस्टर के राजन के मुताबिक 9 से 23 मई तक राज्य में बारिश संबंधी गतिविधियों में 11 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 6 लोगों कि डूबकर मौत हो गई।

    दो की मौत बिजली गिरने से और एक की घर गिरने से हो गई। उन्होंने कहा कि शनिवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    वहीं मछुआरों को समंदर में ना उतरने की चेतावनी भी दी गई है। इसके अलावा लोगों से कहा गया है कि छुट्टियों के दौरान वे अपने बच्चों को तालाब या नदियों के पास ना जाने दें। 

    उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन, दमकल विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग को आपातकाल के लिए अलर्ट किया गया है। इसके अलावा एनडीआरएफ की भी दो टीमों को राज्य में तैनात किया गया है। शुक्रवार की शाम तक राज्य में आठ राहत शिविर लगाए गए हैं। बता दें कि केरल में कई दिनों से बारिश हो रही है। 

    उत्तर भारत को कब मिलेगी राहत
    उत्तर भारत में इन दिनों लू और गरमी का कहर व्याप्त है। छठे चरण के मतदान के दौरान भी तेज धूप और उमस से लोग बेहाल हैं। ऐसे में लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

    मौसम विभाग का कहना है कि आम तौर पर 1 जून को मानसून केरल पहुंचता है। इसके बाद 5 जून तक कर्नाटक पहुंच जाता है।

    सामान्य तौर पर उत्तर भारत में15 जून तक मानसून का असर दिखाई देता है। 30 जून तक मानसून, दिल्ली-यूपी में दस्तक देता है। 

    उत्तर प्रदेश में भीषण गरमी पड़ रही है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि एक दो दिन में थोड़ी राहत मिल कती है। शुक्रवार को पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई थी।

    वहीं शनिवार को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि पश्चिमी यूपी में गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। 

    The post केरल में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी को कब मिलेगी गर्मी से राहत… appeared first on .

    Related Posts

    नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शामिल हुए पीएम मादी देखें लाइव…..

    April 13, 2026

    बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

    April 7, 2026

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    गुजरात की धरती पर बस्तर का सम्मान — एकता परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिखाया विकास का नया मॉडल

    October 31, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    दलहन मिशन और नेचुॅरल फॉरमिंग मिशन का 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री मोदी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शुभारंभ

    October 10, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    संस्कृति विभाग द्वारा लोक कलाकारों को संबल देने “मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026” हेतु आवेदन आमंत्रित

    April 17, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास

    April 17, 2026

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: 2426 किमी सड़क निर्माण का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया शिलान्यास

    April 17, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ : बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर वरिष्ठजनों का बढ़ाया हौंसला

    April 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.