छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

उद्योग मंत्री ने निगम के 04 वार्डाे को दी 60 लाख रू. के विकास कार्याे की सौगात

उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने किया विभिन्न विकास कार्याे का लोकार्पण व भूमिपूजन

रायपुर, 08 अगस्त 2026

प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, सार्वजनिक उपक्रम व आबकारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज कोरबा जिले के पोड़ीबहार स्थित चन्द्रा समाज भवन में आयोजित भूमिपूजन लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान नगर पालिक निगम कोरबा के 04 वार्डाे को 60 लाख रूपये के विकास कार्याे की सौगात दी। उन्होने वार्ड क्र. 32, 36, 37 व 24 में होने वाले व हुये विभिन्न विकास कार्याे का लोकार्पण व भूमिपूजन किया, उन्होंने जिन विकास कार्याे का भूमिपूजन किया गया है, उसका शीघ्र कार्य प्रारंभ करने तथा पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य संपादन करते हुये समयसीमा में कार्याे को पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 32 अंतर्गत पोड़ीबहार में 25 लाख रूपये की लागत से चन्द्रा समाज के सामुदायिक भवन के पास सांस्कृतिक मंच, शेड व अन्य विस्तार कार्य किये गये हैं, जिसका लोकार्पण आज उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवंागन के हाथों किया गया। इसी प्रकार नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 32 अंतर्गत पोड़ीबहार राठौर मोहल्ला में 05 लाख रूपये की लागत से मंच का निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 36 रिसदी बस्ती कन्हैया कंवर घर के पास 05 लाख रूपये की लागत से आर.सी.सी. छतदार सांस्कृतिक मंच का निर्माण, वार्ड क्र. 24 में शिव मंदिर के पास 05 लाख रूपये की लागत से एस.एस.रेलिंग, सौंदर्यीकरण एवं अन्य विस्तार कार्य, वार्ड क्र. 37 सिंचाई कालोनी रामपुर दुर्गा पण्डाल में 05 लाख रूपये की लागत से शेड निर्माण व अन्य विस्तार कार्य, वार्ड क्र. 36 डिंगापुर हनुमान मंदिर के पास यज्ञ शाला के समीप 07 लाख रूपये की लागत से सार्वजनिक मंच का निर्माण, वार्ड क्र. 36 डिंगापुर तालाब में 03 लाख रूपये की लागत से पचरी का निर्माण तथा वार्ड क्र. 24 जैन मंदिर के पीछे बुधवारी में राईटर पेंटर वेलफेयर एसोसिएशन आफ कोरबा के पास 05 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का अहाता निर्माण कार्य शामिल है।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दिशा निर्देशन में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के साथ कोरबा का भी तेजी से विकास हो रहा है। उन्होने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुये कहा कि आप सबके आशीर्वाद से देश एवं प्रदेश में हमारी सरकार बनी तथा मुझे भी आप सबकी सेवा करने का अवसर मिला, जिसके लिये मैं आप सबका हृदय से आभारी हूॅं।

उन्होने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था, अब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी हमारे छत्तीसगढ़ को सजाने, संवारने का काम कर रहे हैं, उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद 15 वर्षाे तक मुख्यमंत्री रहे डॉ.रमन सिंह ने राज्य को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ाया तथा देश के अग्रणी राज्यों की कतार में छत्तीसगढ़ को खड़ा करने का कार्य किया, अब प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में पुनः राज्य का तेजी से विकास हो रहा है।

मत्रंी श्री देवांगन ने कहा कि जहॉं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है तो विगत ढाई वर्ष में कोरबा निगम क्षेत्र में 1000 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, जिनमें अनेक कार्य पूर्ण किये गये हैं, अनेक प्रगति पर हैं तथा शेष शीघ्र प्रारंभ होने जा रहे हैं। उन्हेाने कहा कि कोरबा में 145 करोड़ रूपये से सड़कों का कायाकल्प किया जाना हैं, केवल बरसात खत्म होने का इंतजार है, जैसी ही बरसात खत्म होगी, सड़कों का कार्य तेजी से पूर्ण किया जायेगा।

इस अवसर पर कोरबा चन्द्रा समाज के पदाधिकारी श्री लखन चन्द्रा एवं समाज के केन्द्रीय उपाध्यक्ष श्री अश्वनी चन्द्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने यह वायदा किया था कि 25 लाख रूपये से हमारे लिये भवन बनाया जायेगा, उन्होने जो वायदा किया था, वह आज पूरा हो चुका है। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का सदैव आशीर्वाद हम लोगों को मिला है, जिसके लिये हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, एमआईसी सदस्य श्री अजय कुमार चन्द्रा, अजय गोंड़, पार्षद सर्वश्री पंकज देवांगन, मुकुंद सिंह कंवर, प्रताप सिंह कंवर, एल्डरमेन ईश्वर साहू, डॉ.राजेश राठौर, कोरबा चन्द्रा समाज की अध्यक्ष भुनेश्वरी चन्द्रा, जगदीश चन्द्रा, शिव जायसवाल, मिलाप बरेठ, अश्वनी चन्द्रा, सहदेव चन्द्रा सहित जनप्रतिनिधिगण तथा काफी संख्या में समाज के लोग तथा अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button