छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

अपर मुख्य सचिव ने हाथी नियंत्रण केंद्र चोटिया का किया निरीक्षण, मानव–हाथी द्वंद्व रोकने पर विशेष जोर

अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुवा ने निगरानी व्यवस्था का लिया जायजा, हाथी मित्र दल के साथ की गश्त

रायपुर, 31 जुलाई 2026

अपर मुख्य सचिव ने हाथी नियंत्रण केंद्र चोटिया का किया निरीक्षण, मानव–हाथी द्वंद्व रोकने पर विशेष जोर

अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन श्री मनोज कुमार पिंगुवा ने आज कटघोरा वनमंडल के हाथी नियंत्रण केंद्र, चोटिया का निरीक्षण कर हाथियों की निगरानी व्यवस्था और मानव–हाथी द्वंद्व की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने हाथी मित्र दल के सदस्यों के साथ क्षेत्र में गश्त की और हाथियों की वर्तमान गतिविधियों, उनके विचरण मार्गों तथा निगरानी प्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और हाथी मित्र दल के सदस्यों से चर्चा करते हुए कहा कि मानव–हाथी द्वंद्व की घटनाओं को रोकने के लिए हाथियों की लगातार निगरानी, त्वरित सूचना तंत्र और ग्रामीणों को समय पर सतर्क करना बेहद जरूरी है।

श्री पिंगुवा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखी जाए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करें, ताकि किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने हाथी मित्र दल की सराहना करते हुए कहा कि वन विभाग और स्थानीय समुदाय के बीच बेहतर समन्वय बनाने में इस दल की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सदस्यों से पूरी सतर्कता, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य जारी रखने का आह्वान किया।

रात्रिकालीन गश्त और निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हाथी मित्र दल के सदस्यों को टॉर्च और पानी की बोतलों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर कटघोरा वनमंडल अधिकारी (डीएफओ) श्री कुमार निशांत सहित वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button