छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

दृष्टिबाधित योगेश जंघेल को मिली स्मार्ट छड़ी, जिला प्रशासन की पहल से मिला सहारा

रायपुर, 30 जुलाई 2026

खैरागढ़ जिले के खैरा नवापारा निवासी 100 प्रतिशत दृष्टिबाधित श्री योगेश जंघेल की समस्या का जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान किया। दृष्टिबाधिता के कारण उन्हें आवागमन एवं दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। इस पर कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशानुसार तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें स्मार्ट छड़ी उपलब्ध कराई गई।

अपर कलेक्टर श्रीमती सुमन राज ने समाज कल्याण विभाग के माध्यम से श्री योगेश जंघेल को स्मार्ट छड़ी प्रदान की। यह उपकरण दृष्टिबाधित व्यक्तियों को सुरक्षित एवं सहज आवागमन में सहायता प्रदान करता है। स्मार्ट छड़ी मिलने से अब योगेश जंघेल को आने-जाने में सुविधा होगी तथा वे अपने दैनिक कार्य अधिक आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ कर सकेंगे।

स्मार्ट छड़ी प्राप्त करने पर श्री योगेश जंघेल ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और उन्हें स्वतंत्र रूप से आवागमन करने में काफी सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री कमलेश कुमार पटेल भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button