Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»देश»केदारनाथ धाम के गर्भगृह में सबको होंगे दर्शन, चारधाम यात्रा में खुशी से झूम उठे भक्तजन…
    देश

    केदारनाथ धाम के गर्भगृह में सबको होंगे दर्शन, चारधाम यात्रा में खुशी से झूम उठे भक्तजन…

    By May 21, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केदारनाथ धाम के गर्भगृह में सबको होंगे दर्शन, चारधाम यात्रा में खुशी से झूम उठे भक्तजन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    केदारनाथ में मंगलवार से सभी तीर्थयात्रियों को गर्भगृह में जाकर बाबा केदार के दर्शन करने का मौका मिलेगा। 

    केदारनाथ में प्रशासन व बीकेटीसी के अफसरों की तीर्थपुरोहितों के साथ हुई वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया। अभी तक यात्रियों की अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए गर्भगृह के बजाए सभा मंडप से ही दर्शन कराए जा रहे थे।

    उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चारधाम यात्रा को लेकर सचिवालय में बैठक की। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 

    केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों ने सोमवार को जहां वीआईपी दर्शन का विरोध किया वहीं,सभी यात्रियों को समान रूप से गर्भगृह में दर्शन की मंजूरी देने की मांग की गई।

    इस पर केदारनाथ यात्रा मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह और बीकेटीसी के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने डीएम से वार्ता के बाद सभी श्रद्धालुओं को गर्भ गृह में जाकर दर्शन कराए जाने का निर्णय लिया। 

    इस बार केदारनाथ में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। यहां रोज 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

    इसके चलते बीकेटीसी व प्रशासन ने गर्भ गृह के बजाए सभामंडप से दर्शन कराने की व्यवस्था लागू की थी। आरसी तिवारी ने बताया कि मंगलवार से सभी यात्रियों को समान मानते हुए गर्भ गृह में जाकर दर्शन कराए जाएंगे।

    आपको बता दें कि चारो धाामें में से केदारनाथ धाम में सबसे ज्यादा भक्तजन दर्शन करने को पहुंच रहे हैं। 

    31 मई तक चारधाम ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक
    चारधाम यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक 31 मई तक बढ़ा दी गई है। सोमवार को सचिवालय में यात्रा की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके निर्देश दिए।

    अभी तक यह बंदिश 19 मई तक के लिए थी। हालांकि रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन व्यवस्था जारी रहेगी। सीएम ने बैठक में अफसरों से चारधाम यात्रा में व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

    यात्रियों का सम्मान जरूरी
    समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आने वाला हर यात्री प्रदेश का अतिथि है। उसकी सुविधा और सहूलियत सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी अनुशासन की विशेष नसीहत की। उन्होंने कहा कि यात्रा पर आने वाले यात्रियों के साथ सम्मान के साथ व्यवहार किया जाए। यात्रियों से अमर्यादित व्यवहार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा।

    एडवाइजरी जारी करें
    यात्रियों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए सीएम ने टूर ऑपरेटरों के लिए एडवाइजरी जारी करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे यात्री भी आ रहे हैं, जिनका चारधाम के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है।

    ऐसे यात्रियों को चारधाम यात्रा में नंबर आने तक दूसरे तीर्थ और पर्यटन स्थलों से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने पुलिस व पर्यटन विभाग को इसके लिए अन्य धार्मिक-आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

    ड्यूटी न छोड़ें अफसर
    सीएम ने केदारनाथ व यमुनोत्री के लिए नियुक्त नोडल अफसरों को निरंतर फील्ड में बने रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नोडल अफसर की अहम जिम्मेदारी है।

    ये अधिकारी फील्ड में बने रहें। सीएम ने जोर देते हुए कहा कि नोडल अधिकारी यात्रा की व्यवस्थाओं में डीएम और पुलिस का सहयोग करें। यात्रा से जुड़े विभागों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा मार्ग पर पर्याप्त चिकित्सकों और दवाइयों की उपलब्धता हर वक्त रहनी चाहिए।

    चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की हर हफ्ते होगी समीक्षा
    यात्रा के शुरुआती दस दिन की समीक्षा कर सरकार खामियों और अच्छे प्रयोगों का ब्योरा तैयार करेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर खामियों का स्थायी समाधान तलाशा जाएगा जबकि व्यवस्था में सुधार से जुड़े प्रयोगों को बड़े स्तर पर लागू किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में बैठक के दौरान अफसरों को यह निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

    मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव को कहा कि अब से यात्रा प्रबंधन की साप्ताहिक रिपोर्ट नियमित रूप से तैयार की जाए।

    Related Posts

    नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शामिल हुए पीएम मादी देखें लाइव…..

    April 13, 2026

    बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

    April 7, 2026

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    गुजरात की धरती पर बस्तर का सम्मान — एकता परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिखाया विकास का नया मॉडल

    October 31, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    दलहन मिशन और नेचुॅरल फॉरमिंग मिशन का 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री मोदी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शुभारंभ

    October 10, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-04 के कार्यों का शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम में हुये सम्मिलित सीएम साय

    April 17, 2026

    यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन

    April 17, 2026

    जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल

    April 17, 2026

    चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

    April 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.