छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में स्वर्ण पदक विजेता शर्मिला धनखड़ को दी बधाई

रायपुर, 28 जुलाई 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) की महिला शॉट पुट  F57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय पैरा एथलीट शर्मिला धनखड़ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शर्मिला ने अपने अदम्य साहस, कठिन परिश्रम और अटूट आत्मविश्वास के बल पर स्वर्ण पदक जीतकर पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय पैरा खेलों के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह स्वर्ण पदक केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि देश की बेटियों और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका संघर्ष, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन यह संदेश देता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने शर्मिला धनखड़ को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए अनंत शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button