वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने विश्व जूनियर स्क्वैश चौंपियन अनाहत सिंह को दी बधाई

रायपुर, 26 जुलाई 2026
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने विश्व जूनियर स्क्वैश चौंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारत की होनहार खिलाड़ी अनाहत सिंह को हार्दिक बधाई एवं भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि अनाहत सिंह की यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय खेल जगत के लिए गर्व और गौरव का क्षण है। विश्व जूनियर स्क्वैश चौंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने न केवल अपनी प्रतिभा और परिश्रम का परिचय दिया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का मान भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अनाहत सिंह का समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन देशभर के युवा खिलाडि़यों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायी है। उनकी सफलता यह सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से वैश्विक स्तर पर भी नए कीर्तिमान स्थापित किए जा सकते हैं।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि अनाहत सिंह भविष्य में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश को अनेक गौरवपूर्ण उपलब्धियां दिलाती रहेंगी। उन्होंने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए उन्हें पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



