Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»विदेश»कायरता छोड़कर राजधर्म निभाओ; नेतन्याहू को अल्टीमेटम, राफा पर हमले के बीच इजरायल में ही गहराया संकट…
    विदेश

    कायरता छोड़कर राजधर्म निभाओ; नेतन्याहू को अल्टीमेटम, राफा पर हमले के बीच इजरायल में ही गहराया संकट…

    By May 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कायरता छोड़कर राजधर्म निभाओ; नेतन्याहू को अल्टीमेटम, राफा पर हमले के बीच इजरायल में ही गहराया संकट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल और हमास के बीच भीषण युद्ध का नया मैदान दक्षिण गाजा का शहर राफा है।

    राफा पर तेज होती जंग के बीच इजरायल में भी उथल-पुथल मच गई है। साथी मंत्रियों ने नेतन्याहू को अल्टीमेटम जारी करते हुए सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की धमकी दी।

    वॉर कैबिनेट मंत्री ने नेतन्याहू को दो टूक शब्दों में कहा कि अगर वे 8 जून तक गाजा पर अपना प्लान तैयार नहीं करते तो सरकार चलाना भूल जाइए।

    आरोप लगाया कि एक तरफ हमारे सैनिक बहादुरी से लड़ रहे हैं दूसरी तरफ हमारे कुछ राजनेता कायरता दिखाते हुए सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगे हैं। 

    हमास के खिलाफ जंग के बीच इजरायल में ही नए संकट से नेतन्याहू को बैचेन कर दिया है। पहले ही वे राफा में जंग शुरू किए जाने से अमेरिका समेत अपने मित्र देशों की आलोचना का सामना कर रहे हैं।

    इजरायल में युद्ध कैबिनेट मंत्री बेनी गैंट्ज़ ने शनिवार रात प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को एक अल्टीमेटम जारी किया।

    जिसमें उन्होंने प्रधान मंत्री नेतन्याहू को संदेश में कहा है कि गाजा पर शासन कौन और किस तरह करेगा? इस पर पीएम को जल्द ही फैसला लेना चाहिए।

    उन्होंने अल्टीमेटम में कहा कि अगर नेतन्याहू इस पर फैसला 8 जून तक नहीं ले लेते तो वे सरकार से अपना समर्थन वापस ले लेंगे। गैंट्ज के इस बयान के बाद नेतन्याहू पर सरकार बचाने का संकट गहरा गया है।

    नाराजगी क्या है?
    टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, बेनी गैंट्ज का कहना है कि नेतन्याहू ने हमास के खात्मे के लिए गाजा और अब राफा में जंग शुरू तो कर दी है लेकिन, युद्ध के बाद हमास को बढ़ने से पूरी तरह से रोकने का प्लान तैयार नहीं किया है।

    बेनी की मांग है कि गाजा पर जीत के बाद वहां शासन किस तरह से होगा, कौन राज करेगा, इस पर अभी भी इजरायली हुकूमत ने अपनी स्थिति साफ नहीं की है।

    उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 8 जून तक इस पर फैसला नहीं लिया जाता तो वे गठबंधन से अपने कदम पीछे हटा लेंगे। 

    गैंट्ज़ ने कहा कि उनका मानना ​​​​है कि हमास के 7 अक्टूबर के नरसंहार से शुरू हुआ युद्ध हाल के कुछ महीनों में इज़रायल के कुछ नेताओं की कायरता के कारण भटक रहा है।

    गैंट्ज़ ने कहा, “एक तरफ इजरायली सैनिक हमास के खिलाफ मोर्चे में अविश्वसनीय बहादुरी दिखा रहे हैं, जबकि वे लोग जिन्होंने उन्हें युद्ध में भेजा, वे कायरता दिखा रहे हैं और अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। 

    बंधक झेल रहे यातनाएं, यहां नेता कर रहे बकवास बाजी
    उन्होंने कहा, “गाजा की अंधेरी सुरंगों में जहां बंधक नरक की यातनाएं झेल रहे हैं, वहीं हमारे यहां कुछ नेता ऐसे भी हैं जो बकवास में लगे हुए हैं। इजरायल में कुछ राजनेता सिर्फ अपने बारे में सोच रहे हैं। इस बात का अफसोस है कि इजरायली सुरक्षा की कसम हम भूल रहे हैं। 

    मांग क्या हैं?
    बेन ने अपनी मांगों को फिर दोहराया। कहा- “बंधकों को घर ले आओ, हमास के शासन को उखाड़ फेंको, गाजा पट्टी पर इजरायली सुरक्षा नियंत्रण हासिल करो।गाजा के लिए अमेरिकी, यूरोपीय, अरब और फिलिस्तीनी तत्वों को शामिल करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय नागरिक शासन तंत्र बनाया जाए, जो भविष्य के विकल्प के लिए रास्ता निकाले। ईरान और उसके सहयोगियों के खिलाफ और पश्चिम के साथ गठबंधन बनाने की एक व्यापक प्रक्रिया के हिस्से के रूप में सऊदी अरब के साथ सामान्यीकरण को आगे बढ़ाया जाए।”

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन

    February 17, 2026

    वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री देवांगन 72 लाख रूपए की राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

    February 17, 2026

    सरगुजा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

    February 17, 2026

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कुम्हार के चाक पर गढ़ा दीया, पारंपरिक शिल्पकारों से किया आत्मीय संवाद……..

    February 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.