छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

1.83 करोड़ की लागत से बनेगा ऑडिटोरियम, 2 कार्यों के लिए 2.03 करोड़ मंजूर

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति आदेश जारी

रायपुर. 22 जुलाई 2026

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बिलासपुर जिले के रतनपुर नगर पालिका में दो कार्यों के लिए 2 करोड़ 3 लाख 8 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने रतनपुर नगर पालिका में ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए एक करोड़ 82 लाख 98 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग ने वार्ड क्रमांक-5 में अहाता निर्माण के लिए 20 लाख 10 हजार रुपए भी मंजूर किए हैं।

Related Articles

Back to top button