रथ यात्रा महोत्सव 2026 में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भगवान जगन्नाथ का लेंगे आशीर्वाद, देखे लाइव…..

रायपुर, 16 July 2026
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रथ यात्रा महोत्सव 2026 में शामिल होंगे। इस दौरान वे भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और किसानों की खुशहाली की कामना करेंगे।
मुख्यमंत्री साय रथ यात्रा के पारंपरिक अनुष्ठानों में भी भाग लेंगे। वे श्रद्धालुओं के साथ रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा सभी नागरिकों का जीवन खुशहाल हो। उन्होंने प्रदेशवासियों को रथ यात्रा महोत्सव की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूर्व वर्षों में भी रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होकर पारंपरिक अनुष्ठानों में भाग लेते रहे हैं।


