छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

जशपुर में शुरू हुआ ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़‘ अभियान, 31 जनकल्याणकारी योजनाओं की होगी रियल-टाइम मॉनिटरिंग

रायपुर, 15 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जशपुर जिले में पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़‘ अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान के तहत जिले के सभी ग्रामों में 31 चिन्हित व्यक्तिमूलक जनकल्याणकारी योजनाओं का सघन क्रियान्वयन किया जाएगा, जिसकी निगरानी रियल-टाइम डिजिटल डैशबोर्ड के माध्यम से की जाएगी।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा 10 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार अभियान के प्रभावी संचालन के लिए जिला स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार को नोडल अधिकारी तथा सहायक कलेक्टर श्री प्रदीप साहू को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार जिले के सभी आठ विकासखंडों में संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं तहसीलदारों को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान विभिन्न विभागों के समन्वय से विशेष शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें शासन की सभी चिन्हित योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा सके। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button