छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी किसान की मददगार, पीएम-किसान योजना से जुड़े बंशी राम साहू

शिकायत से समाधान तक का सफर, अब मिलेगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ

रायपुर, 15 जुलाई 2026

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम देवपुरा, तहसील छुईखदान निवासी किसान श्री बंशी राम साहू के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आशा की किरण साबित हुई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM&KISAN) योजना में पंजीयन नहीं होने के कारण वे योजना के लाभ से वंचित थे। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत प्राप्त होने के बाद कृषि विभाग ने तत्परता दिखाते हुए प्रकरण की जांच कराई। मैदानी अधिकारियों ने किसान से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए तथा शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार उनकी पात्रता का परीक्षण किया। जांच में किसान पात्र पाए गए, जिसके बाद उनके आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात श्री बंशी राम साहू का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में नवीन पंजीयन सफलतापूर्वक किया गया तथा ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी पूर्ण कराई गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत का संतोषजनक निराकरण कर दिया गया।

श्री बंशी राम साहू ने समस्या के त्वरित समाधान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं कृषि विभाग का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समय पर मार्गदर्शन और सहयोग मिलने से उनकी लंबे समय से लंबित समस्या का समाधान हुआ और अब वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

यह उदाहरण दर्शाता है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और कृषि विभाग के समन्वित प्रयासों से किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे पात्र कृषकों को शासन की योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button