छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से किसानों को मिली राहत, फसल बीमा की दावा राशि का हुआ भुगतान

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निराकरण, पात्र किसानों के खातों में पहुंची राशि

कृषि विभाग और बीमा कंपनी के समन्वय से किसानों को मिला लाभ

रायपुर, 11 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन किसानों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत दावा राशि प्राप्त नहीं होने संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खैरागढ़ जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने संबंधित बीमा कंपनी के साथ समन्वय स्थापित कर पात्र किसानों को उनकी स्वीकृत दावा राशि का भुगतान सुनिश्चित कराया है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण के दौरान प्रत्येक प्रकरण की गंभीरतापूर्वक जांच की गई। आवश्यक दस्तावेजों एवं अभिलेखों के सत्यापन के उपरांत विकासखंड छुईखदान के ग्राम चोभर निवासी कृषक श्री हरी पटेल को 4,283 रूपए ग्राम सलौनी निवासी श्री दुलरवा वर्मा को 58,623 रूपए तथा विकासखंड खैरागढ़ के ग्राम चारभाठा निवासी श्री धनसिंह को 21,039 रूपए की दावा राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। दावा राशि प्राप्त होने से किसानों को आर्थिक राहत मिली है।

जिला प्रशासन ने बताया कि शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा संबंधित विभागों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, प्रतिकूल मौसम तथा अन्य कारणों से होने वाले फसल नुकसान के विरुद्ध आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। शिकायतों के त्वरित निराकरण से किसानों का शासन की योजनाओं के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है तथा उन्हें समय पर राहत उपलब्ध हो रही है।

Related Articles

Back to top button