छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पिंगली वेंकैया जी की पुण्यतिथि पर किया पुण्य स्मरण

रायपुर, 4 जुलाई 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ के अभिकल्पक एवं प्रखर देशभक्त पिंगली वेंकैया की पुण्यतिथि पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि पिंगली वेंकैया जी का राष्ट्र के प्रति समर्पण और भारतीय तिरंगे के निर्माण में उनका अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। राष्ट्रीय ध्वज केवल भारत की पहचान ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पिंगली वेंकैया जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, समर्पण और राष्ट्रीय चेतना का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनका योगदान प्रत्येक भारतीय को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन और देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि राष्ट्र सदैव पिंगली वेंकैया जी के योगदान का ऋणी रहेगा तथा उनका प्रेरणादायी जीवन आने वाली पीढि़यों को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button