Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»देश»‘किसे पता कि पाकिस्तान का परमाणु बम…’, मणिशंकर अय्यर के बयान पर हिमंत सरमा का पलटवार…
    देश

    ‘किसे पता कि पाकिस्तान का परमाणु बम…’, मणिशंकर अय्यर के बयान पर हिमंत सरमा का पलटवार…

    By May 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘किसे पता कि पाकिस्तान का परमाणु बम…’, मणिशंकर अय्यर के बयान पर हिमंत सरमा का पलटवार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पाकिस्तान के परमाणु बम को लेकर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर पलटवार किया है।

    उन्होंने कहा कि भारत के पड़ोसी के पास लोगों की सैलरी देने के पैसे नहीं हैं। ऐसे में किसी को यकीन ही नहीं होगा कि उसका परमाणु बम काम करेगा या फिर नहीं।

    न्यूज एजेंसी एएनआई से सरमा ने कहा, ‘मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि पाकिस्तान के पार परमाणु बम है। मगर, जिस देश के पास सैलरी देने के पैसे नहीं हैं, पेट्रोल खरीदने के पैसे नहीं हैं और अनाज खरीदने के लिए पैसा नहीं है। ऐसा हो सकता है कि एक समय पाकिस्तान ने एटम बम बनाया हो लेकिन मेंटेन तो नहीं हुआ होगा। उनका बम चलेगा या नहीं, यह किसे पता है।’

    दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें अय्यर यह कहते नजर आ रहे हैं कि भारत को पाकिस्तान का सम्मान करना चाहिए क्योंकि उसके पास परमाणु हथियार है।

    कांग्रेस नेता को वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है, ‘अगर हमने उन्हें सम्मान नहीं दिया तो वे भारत के खिलाफ परमाणु बम का इस्तेमाल करने के बारे में सोचेंगे।’

    भारत की बल प्रयोग नीति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान के पास भी कहुटा (रावलपिंडी) में ताकत है। उनका इशारा परमाणु बम की ओर था।

    सरमा ने बताया कि क्यों चाहिए 400 सीट
    हालांकि, मणिशंकर अय्यर ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान पर उनकी टिप्पणी से संबंधित जिस वीडियो को सोशल मीडिया में प्रसारित किया जा रहा है, वह पुराना है।

    उन्होंने कहा कि उसे इसलिए खोजकर लाया गया है क्योंकि लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार अभियान लड़खड़ा रहा है। वहीं, सरम ने पीओके पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगियों की आलोचना करते हुए कहा, ‘हम इस चुनाव में 400 से अधिक सीटें जीतने की बात क्यों कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग को देश में यूसीसी लागू करने, मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि पर भव्य मंदिर बनाने और पीओके, जो भारत का हिस्सा है, की वापसी सुनिश्चित करने के लिए 400 से अधिक सीटें जीतनी होंगी।’

    Related Posts

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025

    ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

    February 3, 2025

    केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

    February 3, 2025

    उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

    February 3, 2025

    उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ, बारिश का अलर्ट जारी

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    गुरु श्री तेगबहादुर सिंह जी ने धर्म की रक्षा के लिए दी अपनी शहादत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    September 20, 2025

    प्रदेश में नक्सलवाद समाप्त कर गढ़ेंगे विकास की राह: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    September 19, 2025

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धेय शांताराम सर्राफ को अर्पित की श्रद्धांजलि

    September 19, 2025

    मां से ही संपूर्ण सृष्टि का आधार, प्रसव के दौरान माताओं की मौत सभी के लिए दुख की बात : श्री श्याम बिहारी जायसवाल

    September 19, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.