Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»देश»4 महीने में 65% चढ़ गया यह मल्टीबैगर, कंपनी को हुआ है 546 करोड़ रुपये का मुनाफा…
    देश

    4 महीने में 65% चढ़ गया यह मल्टीबैगर, कंपनी को हुआ है 546 करोड़ रुपये का मुनाफा…

    By May 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    4 महीने में 65% चढ़ गया यह मल्टीबैगर, कंपनी को हुआ है 546 करोड़ रुपये का मुनाफा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वायर और केबल्स बनाने वाली कंपनी पॉलीकैब इंडिया के शेयरों में शुक्रवार को जोरदार तेजी आई है।

    पॉलीकैब इंडिया (Polycab India) के शेयर शुक्रवार को 9 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 6364 रुपये पर पहुंच गए हैं।

    पॉलीकैब इंडिया के शेयर इस साल जनवरी के 3801 रुपये के लो लेवल से 6364 रुपये के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए हैं।

    कंपनी के शेयर शुक्रवार को कारोबार के आखिर में बीएसई में 6153.60 रुपये पर बंद हुए हैं। आईटी रेड की खबर के बीच इस साल जनवरी में कंपनी के शेयरों में तेज गिरावट आई थी।

    जनवरी में करीब 21% लुढ़क गए थे कंपनी के शेयर
    इनकम टैक्स रेड की खबरों के बीच इस साल जनवरी में पॉलीकैब इंडिया (Polycab India) के शेयरों में करीब 21 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली थी।

    हालांकि, इसके बाद से कंपनी के शेयरों ने जबरदस्त रिकवरी की है। पिछले एक साल में पॉलीकैब इंडिया के शेयरों में 90 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है।

    वहीं, पिछले 5 साल में वायर बनाने वाली कंपनी के शेयर 940 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 17 मई 2019 को 595.70 रुपये पर थे। पॉलीकैब इंडिया के शेयर 10 मई 2024 को 6153.60 रुपये पर बंद हुए हैं।

    कंपनी को हुआ है 546 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
    पॉलीकैब इंडिया (Polycab India) को मार्च 2024 तिमाही में 546 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में पॉलीकैब को 425 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था।

    जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 29 पर्सेंट बढ़कर 5592 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 4324 करोड़ रुपये था।

    कंपनी की ऑपरेटिंग प्रॉफिटैबिलिटी 10 पर्सेंट बढ़कर 762 करोड़ रुपये रही है। कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2024 के लिए 10 रुपये फेसवैल्यू वाले हर शेयर पर 30 रुपये का डिविडेंड डिक्लेयर किया है।

    Related Posts

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025

    ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

    February 3, 2025

    केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

    February 3, 2025

    उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

    February 3, 2025

    उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ, बारिश का अलर्ट जारी

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    गुरु श्री तेगबहादुर सिंह जी ने धर्म की रक्षा के लिए दी अपनी शहादत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    September 20, 2025

    प्रदेश में नक्सलवाद समाप्त कर गढ़ेंगे विकास की राह: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    September 19, 2025

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धेय शांताराम सर्राफ को अर्पित की श्रद्धांजलि

    September 19, 2025

    मां से ही संपूर्ण सृष्टि का आधार, प्रसव के दौरान माताओं की मौत सभी के लिए दुख की बात : श्री श्याम बिहारी जायसवाल

    September 19, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.