Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»विदेश»हमास का आखिरी गढ़ मिटाने पर तुला इजरायल, पर अब अमेरिका ने भी खाई एक कसम…
    विदेश

    हमास का आखिरी गढ़ मिटाने पर तुला इजरायल, पर अब अमेरिका ने भी खाई एक कसम…

    By May 9, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हमास का आखिरी गढ़ मिटाने पर तुला इजरायल, पर अब अमेरिका ने भी खाई एक कसम…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल के सामने बड़ी शर्त रख दी है। खबर है कि बाइडेन ने कसम खाई है कि अगर इजरायल रफाह में आक्रमण के लिए आगे बढ़ता है, तो हथियारों की सप्लाई रोक दी जाएगी।

    अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि इजरायल ने रफाह में सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन अब तक आबादी केंद्रों तक पहुंचकर रेड लाइन पार नहीं की है।

    फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में बाइडेन ने कहा, ‘मैंने यह साफ कर दिया है कि अगर वे रफाह में जाते हैं, तो मैं उन्हें हथियार सप्लाई नहीं करूंगा, जिनका इस्तेमाल ऐतिहासिक रूप से रफाह, और शहरों से निपटने के लिए किया गया है।

    वे अब तक रफाह नहीं गए हैं।’ हालांकि, बाइडेन ने साफ किया है कि अमेरिका इजरायल के रक्षात्मक हथियार भेजना जारी रखेगा।

    उन्होंने कहा, ‘हम यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि आयरन डोम और मिडिल ईस्ट से हाल ही में हुए हमलों के खिलाफ उनकी क्षमता के मामले में इजरायल सुरक्षित रहे।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन यह गलत है, तो है। हम उन्हें हथियार और गोले की आपूर्ति नहीं करने वाले हैं।’

    रिपोर्ट के मुताबिक, बाइडेन ने कहा, ‘वे अब तक आबादी केंद्रों तक नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने जो किया बिल्कुल सीमा पर किया और इससे अभी मिस्र के साथ समस्याएं हो रही हैं। हमारे बीच संबंध और समर्थन रहे, इसके लिए मैंने काफी मेहनत की है।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने बीबी और वॉर कैबिनेट को साफ कर दिया है कि अगर वे इन आबादी केंद्रों तक जाते हैं, तो उन्हें हमारा समर्थन नहीं मिलेगा।’

    कहा जा रहा है कि अमेरिका में आगामी राष्ट्रपति चुनाव पर भी इजरायल-हमास युद्ध का खासा असर पड़ सकता है। बाइडेन को कई लोगों की तरफ से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

    अमेरिका ने रोकी खेप
    अमेरिका ने उसकी इच्छा के विपरीत गाजा के रफह शहर पर बड़े पैमाने पर हमला करने के इजरायल के फैसले को लेकर चिंता व्यक्त करने के लिए पिछले सप्ताह इजरायल को गोला बारूद की खेप की आपूर्ति रोक दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

    नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि खेप में 2000 पाउंड वजन (900 किलोग्राम) के 1800 बम और 500 पाउंड वजनी (225 किलोग्राम) 1700 बम भेजे जाने थे।

    अधिकारी ने बताया कि अमेरिका ने इस बात पर चिंता व्यक्त की है कि कैसे इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटकों का इस्तेमाल घनी आबादी वाले क्षेत्र में किया जा सकता है।

    चरमपंथी हमास द्वारा पिछले साल सात अक्टूबर को इजरायल पर घातक हमला किए जाने के जवाब में इजरायल ने गाजा पट्टी पर आक्रमण शुरू कर दिया था, जिसके बाद से 10 लाख से अधिक नागरिकों ने रफह में शरण ली हुई है। 

    अमेरिका ने ऐतिहासिक रूप से इजरायल को भारी मात्रा में सैन्य सहायता मुहैया कराई है। हमास के सात अक्टूबर के हमले के बाद इसमें काफी तेजी दिखी गई।

    हमास के हमले में इजरायल में लगभग 1,200 लोगों की जान चली गई थी और लगभग 250 लोगों को चरमपंथियों ने बंधक बना लिया।

    गोला बारूद की खेप को रोकने से इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन के बीच बढ़ता गतिरोध और खुलकर सामने आया गया है। 

    बाइडन ने इजरायल से गाजा में निर्दोष नागरिकों की रक्षा के लिए और अधिक उचित कदम उठाने का आह्वान किया था। वहीं, बाइडन प्रशासन इस हफ्ते इस बात पर फैसला दे सकता है कि क्या इजरायल द्वारा गाजा में हवाई हमला और उस तक सहायता सामग्री न पहुंचने देने में अंतरराष्ट्रीय और अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन हुआ है जो नागरिकों को युद्ध की भीषणता से बचाने के लिए बनाए गए हैं। 

    व्हाइट हाउस की ओर से कई महीने तक आपत्ति दर्ज कराए जाने के बावजूद इजरायली सरकार रफह पर आक्रमण की तैयार करती रही, जिसके बाद अप्रैल में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने इजरायल को भविष्य में सैन्य सहायता भेजने की समीक्षा शुरू कर दी।

    अधिकारी ने बताया कि गोला बारूद की खेप की आपूर्ति रोकने का निर्णय पिछले सप्ताह लिया गया और खेप निकट भविष्य में इजरायल को भेजी जाएगी या नहीं, इस पर निर्णय नहीं लिया गया है।

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एशिया के नियाग्रा चित्रकोट में बिखरेगी बस्तर की सांस्कृतिक छटा: 18 फरवरी से चित्रकोट महोत्सव-2026 का होगा भव्य आयोजन

    February 17, 2026

    केन्द्रीय पर्यवेक्षकों ने छत्तीसगढ़ में पशुधन योजनाओं का लिया फीडबैक

    February 17, 2026

    श्रम विभाग द्वारा घर पहुच दिलाया जा रहा योजना का लाभ…….

    February 17, 2026

    उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा-उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा

    February 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.