छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

सुशासन तिहार बना सहारा : संगीता सोरी को मिला श्रम कार्ड

रायपुर 30 मई 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार आम लोगों के लिए राहत और विश्वास का माध्यम बनता जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप 01 मई से 10 जून तक आयोजित इस अभियान के तहत आम नागरिकों की समस्याओं और मांगों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। गांव-गांव और पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे समाधान शिविरों में लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ तत्काल मिल रहा है।

इसी कड़ी में कोंडागांव जिले के विकासखंड माकड़ी के ग्राम कोकोड़ी निवासी संगीता सोरी के चेहरे पर भी खुशी लौट आई है। संगीता सोरी लंबे समय से श्रम कार्ड बनवाना चाहती थीं, ताकि उन्हें शासन की श्रमिक हितैषी योजनाओं का लाभ मिल सके। जानकारी और संसाधनों के अभाव में वे अब तक आवेदन नहीं कर पा रही थीं। जब उन्हें सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर की जानकारी मिली, तब उन्होंने माकड़ी शिविर पहुंचकर श्रम कार्ड के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। शिविर में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके आवेदन की त्वरित प्रक्रिया पूरी की और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर तत्काल श्रम कार्ड उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन स्वयं गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है। संगीता सोरी को श्रम कार्ड मिलने से अब उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से भी जुड़ाव मिलेगा।

सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासनिक अमला आम जनता तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहा है। शिविरों में श्रम कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, राजस्व प्रकरणों सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों का मौके पर निराकरण किया जा रहा है। यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का विश्वास शासन और प्रशासन के प्रति और अधिक मजबूत हो रहा है।

Related Articles

Back to top button