Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Aj Ki News
    Home»देश»जब सबसे कम हुआ था मतदान, इंदिरा गांधी को मिली बंपर जीत; वोटिंग बढ़ी तो हारी कांग्रेस…
    देश

    जब सबसे कम हुआ था मतदान, इंदिरा गांधी को मिली बंपर जीत; वोटिंग बढ़ी तो हारी कांग्रेस…

    By May 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जब सबसे कम हुआ था मतदान, इंदिरा गांधी को मिली बंपर जीत; वोटिंग बढ़ी तो हारी कांग्रेस…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोकसभा चुनाव के पहले दो चरणों के मतदान के अंतिम आंकड़ों में हालांकि वोट प्रतिशत पहले से बेहतर हो चुका है और पिछले चुनाव की तुलना में यह मामूली ही कम रहा है।

    मतदान के पूर्व के आंकड़े इस बात को खारिज करते हैं कि कम मतदान सत्ता पक्ष के खिलाफ है।

    भारत में अब तक सबसे कम मतदान 1971 के लोकसभा चुनाव में हुआ था, लेकिन तब भी तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार भारी बहुमत से चुनाव जीतने में सफल रही थी।

    सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार 1971 में पांचवीं लोकसभा के लिए सबसे कम मतदान का रिकॉर्ड दर्ज है।

    तब महज 55.3 फीसदी मतदान हुआ था। उस वक्त कांग्रेस की सरकार थी और प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं, लेकिन जब चुनाव के नतीजे आए तो उन्होंने पहले से और बेहतर जीत दर्ज की थी। 

    कांग्रेस को 518 में से 352 सीटें मिली और अकेले उसने 43.68 फीसदी मत हासिल किए। दूसरे नंबर पर माकपा पांच फीसदी मतों के साथ 25, भारतीय जनसंघ सात प्रतिशत मतों के साथ 22 तथा कांग्रेस (ओ) 10 फीसदी मतों के साथ 16 सीटें ही जीत पाई। इंदिरा कांग्रेस को पिछले चुनाव के मुकाबले तीन फीसदी मत और 69 सीटों की बढ़त मिली थी।

    तीसरे आम चुनाव में भी कम मतदान
    1962 में तीसरे लोकसभा चुनावों में भी 55.4 फीसदी मतदान हुआ था। यह दूसरा सबसे कम कम मतदान था। तब भी सत्तारूढ़ कांग्रेस फिर से चुनाव जीतने में सफल रही थी।

    मतदान बढ़ने पर कांग्रेस ने कीमत चुकाई
    1977 में अचानक मतदान बढ़ा था, जो 60.5 फीसदी दर्ज किया गया। इस बढ़े मतदान की कीमत कांग्रेस को चुकानी पड़ी थी।

    तब मोरारजी देसाई के नेतृत्व में जनता पार्टी ने 295 सीटें पाकर शानदार जीत दर्ज की थी। उसे 41 फीसदी मत मिले जबकि कांग्रेस महज 154 सीटें और 35 प्रतिशत मत ही हासिल कर पाई।

    पिछले दो चुनाव में वोटिंग के सभी रिकॉर्ड टूटे
    रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़े गए पिछले दो चुनावों में मतदान के पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए।

    इन चुनावों में भाजपा ने अपने बूते क्रमशः 282 और 303 सीटें जीतीं। हालांकि रिकॉर्ड मतदान के बावजूद वह कांग्रेस की सीट जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाई।

    राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि कम मतदान होना कोई ठोस संकेत नहीं देता है। पूर्व में यह देखा गया है कि कभी इससे सत्ता पक्ष को फायदा हुआ और कभी नुकसान भी हुआ है।

    इसलिए चुनाव पर असर को लेकर कोई निर्णायक नतीजा नहीं निकाला जा सकता है।

    आठवें लोकसभा चुनाव में बरसे वोट
    वर्ष 2014 से पहले सर्वाधिक मतदान आठवीं लोकसभा के लिए 1984 में हुआ था। यह चुनाव तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए थे और इसमें कांग्रेस ने रिकॉर्ड 414 सीटें जीती थीं और 47 फीसदी मत उसे मिले थे।

    यह सहानुभूति की लहर का स्वभाविक नतीजा माना गया।

    Related Posts

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    गुजरात की धरती पर बस्तर का सम्मान — एकता परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिखाया विकास का नया मॉडल

    October 31, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    दलहन मिशन और नेचुॅरल फॉरमिंग मिशन का 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री मोदी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शुभारंभ

    October 10, 2025

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/185
    13519/185
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर कोरबा नगर एवं जिले को बजट में मिली करोड़ों की सौगातें

    February 24, 2026

    बजट संकल्प 2026-27 : निवेश, उद्योग और रोजगार आधारित आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

    February 24, 2026

    अकालू की जिंदगी आई बदलाव प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से

    February 24, 2026

    बच्चों को मिल रहा पौष्टिक आहार विद्यालय की बगिया से

    February 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.