छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

सुशासन तिहार से किसान दिनेश कुमार यादव को मिली आर्थिक मजबूती

किसान क्रेडिट कार्ड मिलने से अब समय पर मिलेंगे खाद-बीज और कृषि कार्य होंगे आसान

रायपुर, 22 मई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 किसानों के लिए राहत और आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बन रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब गांव स्तर तक पहुंच रहा है, जिससे किसानों की खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है।
इसी क्रम में सरगुजा जिले में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान उदयपुर विकासखंड के मुड़गांव शिविर में ग्राम परसा निवासी किसान श्री दिनेश कुमार यादव को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) प्रदान किया गया। किसान क्रेडिट कार्ड मिलने से उनकी कृषि कार्यों से जुड़ी आर्थिक चिंताएं काफी हद तक दूर हो गई हैं।

’समय पर मिल सकेगी आर्थिक सहायता’
श्री दिनेश कुमार यादव ने बताया कि पहले खेती के दौरान समय पर नगद राशि उपलब्ध नहीं होने से खाद-बीज खरीदने और मजदूरों को भुगतान करने में कठिनाई होती थी। कई बार आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण कृषि कार्य प्रभावित हो जाते थे। उन्होंने कहा कि अब किसान क्रेडिट कार्ड मिलने से उन्हें समय पर आवश्यक धनराशि उपलब्ध हो सकेगी, जिससे खेती के कार्य बिना रुकावट पूरे किए जा सकेंगे।

बेहतर खेती और बढ़ेगी आय
श्री यादव ने विश्वास जताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से वे उन्नत तरीके से खेती कर पाएंगे। समय पर खाद, बीज और अन्य कृषि संसाधन उपलब्ध होने से फसल उत्पादन में वृद्धि होगी और परिवार की आय भी बढ़ेगी। श्री दिनेश कुमार यादव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से गांव में ही उनका किसान क्रेडिट कार्ड बन गया, जिससे खेती-किसानी करना अब आसान हो जाएगा। सुशासन तिहार के माध्यम से दिनेश कुमार यादव जैसे अनेक किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ किसानों का जीवन भी बेहतर हो रहा है।

Related Articles

Back to top button