छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

बस्तर में बदला दौर: अमित शाह बोले – नक्सलवाद खत्म, अब विकास की बारी

रायपुर 19 मई 2026

Amit Shah ने जगदलपुर में शहीद परिवारों, CAPFs जवानों और नक्सल पीड़ितों से मुलाकात करते हुए ऐलान किया कि भारत अब नक्सल-मुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महज़ कुछ वर्षों में वह कर दिखाया, जो दशकों तक असंभव माना जाता था।

शाह ने कहा कि बस्तर अब भय नहीं, विकास और विश्वास की नई पहचान बनेगा। उन्होंने DRG, कोबरा जवानों और सुरक्षा बलों की बहादुरी को नक्सल उन्मूलन का सबसे बड़ा कारण बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि अब बस्तर में स्कूल बंद नहीं होंगे, किसानों से लेवी नहीं मांगी जाएगी और आदिवासियों को योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। आत्मसमर्पण कर चुके करीब 3000 नक्सलियों के पुनर्वास, शिक्षा और स्किल ट्रेनिंग के लिए केंद्र सरकार ने विशेष योजना भी शुरू की है।

Related Articles

Back to top button