Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»विदेश»कपड़े बन गए मुसीबत, सऊदी अरब ने दी लड़की को 11 साल की जेल; बौखलाया इस्लामिक देश…
    विदेश

    कपड़े बन गए मुसीबत, सऊदी अरब ने दी लड़की को 11 साल की जेल; बौखलाया इस्लामिक देश…

    By May 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कपड़े बन गए मुसीबत, सऊदी अरब ने दी लड़की को 11 साल की जेल; बौखलाया इस्लामिक देश…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इस्लामिक देश सऊदी अरब ने एक फिटनेस ट्रेनर को और महिला अधिकार कर्यकर्ता मनाहेल अल-ओतैबी को 11 साल की सजा सुनाई है।

    रिपोर्ट्स की मानें तो ओताबी का गुनाह यह था कि उसने कथित तौर पर अनुचित कपड़े पहनकर वीडियो बनाए थे।

    एमनेस्टी इंटरनेशनल और सऊदी अरब में मानवाधिकारों पर काम करने वाली संस्था अल-कस्त के मुताबिक, मुनाहिल अल-ओताबी को महिला अधिकारों के पक्ष में दिए बयान के लिए करीब डेढ़ साल पहले गिरफ्तार किया गया था।

    अब ओताबी की रिहाई की मांग काफी तेज हो गई है। 

    सऊदी अरब ने लिया है बड़ा ऐक्शन
    गौरतलब है कि पिछले दो वर्षों में सऊदी अरब ने दर्जनों लोगों को सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट करने से संबंधित मामलों में जेल की सजा सुनाई है।

    जिनमें से अधिकांश महिलाएं हैं। एमनेस्टी इंटरनेशनल और लंदन स्थित अल-कस्त संगठन का कहना है कि मनाहेल 2017 में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान द्वारा घोषित सामाजिक और आर्थिक सुधारों के शुरुआती समर्थकों में से थी।

    मोहम्मद बिन सलमान द्वारा सुधारों की घोषणा के दो साल बाद मनाहेल ने जर्मन आउटलेट डीडब्ल्यू को एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उसने कहा कि उसे लगता है कि वह जो चाहें पहन सकती हैं और अपने विचार स्वतंत्र रूप से व्यक्त कर सकती है।

    क्या हैं मानाहेल पर आरोप
    मनाहेल ने उसी इंटरव्यू में यह भी कहा कि उनका रवैया क्राउन प्रिंस के इस कथन पर आधारित था कि ‘मुझे अपनी इच्छानुसार कपड़े पहनने का अधिकार है, लेकिन यह (पोशाक) सम्मानजनक होना चाहिए।’

    अल कस्त के अनुसार, मुनाहेल पर शुरू में देश के साइबर कानूनों का उल्लंघन करने और महिलाओं से संबंधित कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था।

    अल-कस्त के अनुसार, मनाहेल पर सऊदी अरब के कानूनों खिलाफ सोशल मीडिया पर एक अभियान में भाग लेने, अश्लील कपड़ों में अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने, स्नैपचैट 

    क्या है सऊदी अरब का कानून
    गौरतलब है कि सऊदी अरब के पुरुषवादी कानूनों के तहत, एक महिला के पिता, भाई, पति या बेटे को उसकी शादी, तलाक और बच्चों के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय लेने की शक्ति है।

    अल कासित के अनुसार, मनाहेल की बहन फौजिया भी इसी तरह के आरोपों का सामना कर रही है लेकिन जब उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया तो वह देश छोड़कर चली गई।

    मनाहेल की गिरफ्तारी के तीन महीने बाद, उसका मामला एक आपराधिक अदालत में भेजा गया। मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि आपराधिक अदालत का इस्तेमाल सरकार का विरोध करने वाले शांतिपूर्ण आलोचकों के खिलाफ किया जाता है।

    इस अदालत में न्याय की बुनियादी आवश्यकताओं को न केवल पूरा किया जाता है बल्कि उनका उल्लंघन करने पर कड़ी सजा भी दी जाती है।

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/187
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन से अंधेरे रास्तों से लौटकर रोशनी तक- अरविंद हेमला की हिम्मत और बदलाव की कहानी

    April 6, 2026

    विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सिम्स में “जेंडर फॉर हेल्थ” विषय पर आयोजन, 100 से अधिक छात्रों ने लिया भाग

    April 6, 2026

    लोकभवन में लगा होम्योपैथिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

    April 6, 2026

    आत्मसमर्पण से पुनर्वास तक-पवन कुमार ने हिंसा का रास्ता छोड़ जीवन की नई शुरुआत की

    April 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.