छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

सुशासन तिहार से मिला त्वरित हुआ समाधान

फूल मतिया सिंह का तत्काल बना आयुष्मान कार्ड, जताया आभार

अम्बिकापुर 17 मई 2026

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए आयोजित किए जा रहे श्सुशासन तिहारश् (जनसमस्या निवारण शिविर) आम जनता के लिए संकटमोचक साबित हो रहे हैं। वर्षों से लंबित समस्याओं का इन शिविरों में तत्काल निराकरण कर ग्रामीणों को मौके पर ही शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
सरगुजा जिले के ग्राम बड़ादामली की निवासी श्रीमती फूल मंतिया सिंह को शिविर के माध्यम से त्वरित राहत मिली है।

आवेदन के साथ ही हुआ तत्काल निराकरण
ग्राम बड़ादामली निवासी फूल मंतिया सिंह ने बताया कि वे लंबे समय से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए परेशान थीं, लेकिन उनका कार्ड नहीं बन पा रहा था। जब उन्हें गांव में आयोजित सुशासन तिहार (जनसमस्या निवारण शिविर) की जानकारी मिली, तो उन्होंने वहाँ पहुंचकर अपना आवेदन प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए उनके आवेदन का मौके पर ही परीक्षण किया और तत्काल उनका आयुष्मान कार्ड बनाकर सौंप दिया गया।

₹5 लाख तक के मुफ्त इलाज से मिली बड़ी सुरक्षा
फूल मंतिया सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस आयुष्मान कार्ड के बनने से अब उनके और उनके परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी गारंटी मिल गई है। अब किसी भी गंभीर बीमारी की स्थिति में वे ₹5 लाख तक का निःशुल्क इलाज आसानी से करा सकेंगी। इससे परिवार पर आने वाले आकस्मिक चिकित्सा खर्च का बोझ पूरी तरह खत्म हो गया है।

मुख्यमंत्री का जताया सहृदय धन्यवाद
शिविर में मिली इस त्वरित सफलता और संवेदनशीलता से गदगद होकर फूल मतिया सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की इस अनूठी पहल से आज सीधे गांवों में समस्याओं का समाधान हो रहा है और गरीब परिवारों को दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिली है।

Related Articles

Back to top button