छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

छत्तीसगढ़ में ‘मितव्ययिता मॉडल’ :-सीएम श्री विष्णु देव साय ने आधा किया काफिला, पीएम श्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाओ अपील का दिखा असर

रायपुर, 13 मई 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिजूलखर्ची रोकने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील के बाद मुख्यमंत्री ने अपने स्वयं के सुरक्षा काफिले (कारकेड) में वाहनों की संख्या में भारी कटौती कर दी है।
मंगलवार की संध्या जब मुख्यमंत्री असम के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह से वापस आए तो रायपुर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री निवास तक उनके काफिले का नजारा बदला हुआ था। अमूमन 12 से 14 गाड़ियों के लाव-लश्कर के साथ चलने वाले सीएम के साथ आज महज 7 गाड़ियां ही नजर आईं।

मुख्यमंत्री ने न केवल खुद के काफिले से गाड़ियां कम की हैं, बल्कि प्रदेश के सभी मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को भी नसीहत दी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने अपने काफिले में चलने वाले वाहनों में भारी कटौती की है मुख्यमंत्री के इस आदेश के बाद उनके काफिले में सिर्फ सुरक्षा वाहन, एम्बुलेंस ,जैमर वाहन के अतिरिक्त बाकी वाहनों को हटाने का आदेश किया गया है इस प्रकार अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के काफिले में 6 से 7 वाहनों का प्रयोग होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संकट के बीच ईंधन बचाने और मितव्ययिता (Austerity) के आह्वान के बाद, छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रियों ने अपने काफिले का आकार काफी छोटा कर दिया है।

Related Articles

Back to top button