Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»एक ही जगह सभी अधिकारियों की उपस्थिति से आमनागरिको को नहीं लगाना पड़ता चक्करः मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    छत्तीसगढ़

    एक ही जगह सभी अधिकारियों की उपस्थिति से आमनागरिको को नहीं लगाना पड़ता चक्करः मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    शहरी क्षेत्र के परिवहन नगर जोन के सुशासन तिहार में शामिल हुए उद्योग मंत्री
    News DeskBy News DeskMay 11, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एक ही जगह सभी अधिकारियों की उपस्थिति से आमनागरिको को नहीं लगाना पड़ता चक्करः मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हितग्राहियों को योजनाओं से किया लाभान्वित, सामग्री का किया वितरण

    रायपुर 11 मई 2026

    शहरी क्षेत्र के परिवहन नगर जोन के सुशासन तिहार में शामिल हुए उद्योग मंत्री

    शहरी क्षेत्र के परिवहन नगर जोन के सुशासन तिहार में शामिल हुए उद्योग मंत्री

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जिले में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इस कड़ी में आज परिवहन नगर वार्ड के नगर अंतर्गत शहरी वार्डो की समस्याओं के निराकरण के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन ट्रांसपोर्ट नगर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा के विधायक और प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्टॉल का अवलोकन कर हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया।

    शहरी क्षेत्र के परिवहन नगर जोन के सुशासन तिहार में शामिल हुए उद्योग मंत्री

    नगर पालिक निगम अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर जोन कार्यालय में वार्ड के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री श्री देवांगन ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव् साय के निर्देशन में प्रदेश में एक मई से 10 जून तक सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है।  ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार अन्तर्गत अलग अलग शिविर लगाए जा रहे है। गर्मी और धूप होने के बाद भी आमनागरिको की समस्याओं को सुनने और निराकरण के लिए शासन-प्रशासन का पूरा अमला ही नहीं लगा है, प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्री सहित सभी बड़े अधिकारी भी दूरस्थ क्षेत्र में जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अचानक से किसी भी गाँव का दौरा कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति जानने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तिहार का आयोजन के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का विशेष धन्यवाद दूंगा कि उनकी इस पहल का लाभ शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरत मंद लोग उठा पाते हैं।

    मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि यह शिविर सभी के लिए लाभदायक है। इस शिविर में आसानी से किसी समस्या का निराकरण हो पाता है, क्योंकि इसमें सभी अधिकारी मौके पर ही उपस्थित होते है।

    मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने गरीब कल्याण के लिए योजनाएं बनाई है। पीएम आवास योजना से गरीब वर्ग को लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। मंत्री श्री देवांगन ने कोरबा के विकास के लिए डीएमएफ से भी बड़ी राशि स्वीकृत होने और बुनियादी आवश्यकता बिजली, पानी, सड़क, आंगनबाड़ी, स्कूल,अस्पताल बनने की बात कही। मंत्री श्री देवांगन ने सुशासन तिहार का लाभ उठाने और आमनागरिको को जागरूक करते हुए उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने की अपील की।
    महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव् साय के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री को लोगों की बड़ी चिंता है वे उनको योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ ही उनकी समस्याओं का निराकरण भी कर रहे हैं। सुशासन तिहार भी एक जरिया है जिसमें हर वार्ड के लोगो की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण की कोशिश कर रहे हैं। वार्ड में जो भी मूलभूत आवश्यकता है उसे पूरा किया जा रहा है। जिला प्रशासन के अधिकारी भी शिविर में है। आम नागरिक इस शिविर का लाभ जरूर उठाये।

    निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय ने नगर पालिक निगम द्वारा किये जा रहे प्रयासों को विस्तार से बताया। उन्होंने गत वर्ष प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी दी और कहा कि सुशासन तिहार में जो भी शिकायत और मांग है उसे सूचीबद्ध कर निराकरण किया जाएगा। उन्होंने परिवहन नगर वार्ड के गतिविधियों, विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं से सम्बंधित बड़े महत्वपूर्ण कार्यों को भी बताया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि मंत्री श्री देवांगन ने शिविर में लगाये गए स्टॉल का अवलोकन किया। इस अवसर पर वार्ड के पार्षद श्रीमती प्रेमलता बंजारे,श्री रामकुमार साहू, पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन आदि उपस्थित रहे।

    पीएम आवास योजना अंतर्गत आवास की चाबी सहित हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
    परिवहन नगर जोन के जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को पीएम आवास शहरी के हितग्राहियों को आवास की चाबी, भवन अनुज्ञा स्वीकृति, नवीन राशनकार्ड, वृद्धापेंशन,श्रदांजलि योजना की राशि और  हितग्राही झमोल बाई, सीडी महंत ट्रायसिकल तथा राजेन्द्र दास को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया।

    वाणिज्य उद्योग आबकारी सार्वजनिक उपक्रम एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    News Desk

    Related Posts

    हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

    May 11, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: 13 मई को बोडोकछार, चोंगरीबहार, बगीचा और कोतबा में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर

    May 11, 2026

    सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर मधेश्वर महादेव पर्वत में हुई विशेष पूजा-अर्चना

    May 11, 2026

    भोरमदेव कॉरिडोर के बेस स्ट्रक्चर का काम प्राथमिकता के साथ समय सीमा में करें पूरा – उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार: पोखरा शिविर में 335 आवेदनों का मौके पर निराकरण, सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख की घोषणा

    May 11, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

    May 11, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026: 13 मई को बोडोकछार, चोंगरीबहार, बगीचा और कोतबा में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर

    May 11, 2026

    सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर मधेश्वर महादेव पर्वत में हुई विशेष पूजा-अर्चना

    May 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.