Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है-संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    छत्तीसगढ़

    सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है-संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

    छत्तीसगढ़ की बौद्धिक विरासत सहेजने वाले पाण्डुलिपि संरक्षकों का किया गया सम्मान
    News DeskBy News DeskMay 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है-संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 11 मई 2026
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लाइव प्रसारण को जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने देखा

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लाइव प्रसारण को जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने देखा

    शिव मंदिर देवगढ़ में आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ श्रद्धा, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय गौरव का भव्य संगम बन गया। उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत देवटिकरा स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से भर दिया। कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

     सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है-संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

     सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है-संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और आत्मगौरव का उत्सव है। उन्होंने कहा कि जनवरी 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के 1000 वर्ष तथा वर्ष 1951 में इसके पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होना हमारी सांस्कृतिक शक्ति, आस्था और पुनर्जागरण की अमर गाथा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ने अनेक चुनौतियों के बावजूद अपनी पहचान और अस्तित्व को अक्षुण्ण बनाए रखा है, जो पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है।
    कार्यक्रम के दौरान गुजरात में आयोजित मुख्य समारोह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाइव प्रसारण का सामूहिक अवलोकन किया गया। प्रधानमंत्री के संदेश को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीणजन और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था और राष्ट्रभावना का अनूठा वातावरण दिखाई दिया। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को नई ऊर्जा प्रदान की, बल्कि लोगों में अपनी
    सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं के प्रति गर्व और जागरूकता का संदेश भी दिया है। विशिष्ट अतिथि प्रबोध मिंज ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की गौरवशाली सभ्यता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज भारत अपनी प्राचीन परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों के साथ विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह और कलेक्टर अजीत वसंत ने इस अवसर पर संबोधित किया।
    कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण आकर्षण छत्तीसगढ़ की बौद्धिक और सांस्कृतिक धरोहर स्वरूप प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण में योगदान देने वाले संरक्षकों और सर्वेयरों का सम्मान रहा। इस अवसर पर पांडुलिपि संरक्षण एवं सर्वे कार्य में उल्लेखनीय योगदान देने वाले संरक्षक श्रीमती रश्मि मिश्रा, श्री शैलेष मिश्रा, श्री दिवाकर शर्मा, श्री रासबिहारी मिश्र, श्री महेश्वर शाह एवं श्री साहू शाह को सम्मानित किया गया। वहीं सर्वेयर के रूप में कार्य कर रहे श्री श्रीश मिश्र, श्री अनूप किण्डो, श्री गौरव पाठक, श्री दामोदर सिंह तथा श्री अजीत सिंह कंवर को भी सम्मान प्रदान किया गया। अतिथियों ने कहा कि पांडुलिपियां हमारी सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है।
    कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधा रवि, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह, कमिश्नर श्री नरेन्द्र दुग्गा, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शारदा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
    News Desk

    Related Posts

    डिजिटल इंडिया की राह पर अबूझमाड़ : रायनार में मोबाइल टावर शुरू, वनांचल में गूँजेगी घंटी

    May 11, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अकलतरा में 10 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026 ने धीरेंद्र कुमार कुर्रे के जीवन में लाई खुशियों की सौगात

    May 11, 2026

    हाथी हमले के पीड़ित परिवारों को मिली फौरन राहत: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर प्रशासन ने पहुंचाई मुआवजा सहायता

    May 11, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना : कोरिया जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकानों का सपना हो रहा साकार

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार : खुशियों का द्वार बना समाधान शिविर, 2 साल के नन्हे अरनव को मिली अपनी डिजिटल पहचान

    May 11, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डिजिटल इंडिया की राह पर अबूझमाड़ : रायनार में मोबाइल टावर शुरू, वनांचल में गूँजेगी घंटी

    May 11, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अकलतरा में 10 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    May 11, 2026

    सुशासन तिहार 2026 ने धीरेंद्र कुमार कुर्रे के जीवन में लाई खुशियों की सौगात

    May 11, 2026

    हाथी हमले के पीड़ित परिवारों को मिली फौरन राहत: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर प्रशासन ने पहुंचाई मुआवजा सहायता

    May 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.