Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सरकार जनआस्था से जुड़े स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध-कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    छत्तीसगढ़

    सरकार जनआस्था से जुड़े स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध-कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

    34 लाख रूपए की लागत से तालाब सौंदर्यीकरण एवं छठ घाट निर्माण का किया भूमिपूजन, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
    News DeskBy News DeskMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सरकार जनआस्था से जुड़े स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध-कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 8 मई 2026

    सरकार जनआस्था से जुड़े स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध-कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

    पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन सरकार जनआस्था से जुड़े स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और धार्मिक-सांस्कृतिक अधोसंरचना के विकास के लिए निरंतर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं।

    मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 में शनि मंदिर तालाब के सौंदर्यीकरण एवं छठ घाट निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और जनसुविधाओं को नई दिशा देने वाला साबित होगा। लगभग 34 लाख रुपये की लागत से किए जाने वाले इस कार्य के अंतर्गत शनि मंदिर तालाब का सौंदर्यीकरण, परिसर का व्यवस्थित विकास तथा श्रद्धालुओं के लिए सुविधायुक्त छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा। इससे न केवल धार्मिक आयोजनों एवं पर्वों के दौरान लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, बल्कि क्षेत्र की स्वच्छता, सौंदर्य एवं सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

    भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक स्थल केवल पूजा-अर्चना के केंद्र नहीं होते, बल्कि समाज को जोड़ने, संस्कृति को जीवित रखने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का माध्यम भी होते हैं। शनि मंदिर तालाब एवं छठ घाट के विकसित होने से क्षेत्र के नागरिकों, विशेषकर छठ पर्व मनाने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण प्राप्त होगा।

    श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि उनका संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और अंबिकापुर निरंतर प्रगति एवं विकास के नए आयाम स्थापित करे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी विकास कार्यों में सहभागिता निभाने और सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण में सहयोग करने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने इस विकास कार्य के लिए राज्य सरकार एवं मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।

    पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    News Desk

    Related Posts

    अब एक फोन कॉल पर मिलेगी बाजार और योजनाओं की जानकारी- वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    May 8, 2026

    बस्तर की नई वैश्विक पहचान: जंगलों में फेंके जाने वाले छिंद के बीजों से तैयार हुई अनोखी हर्बल कॉफी

    May 8, 2026

    कबाड़ से कला तक- जशपुर का वेस्ट टू बेस्ट इको पार्क बना छत्तीसगढ़ के लिए आकर्षण का केंद्र

    May 8, 2026

    सुशासन तिहार 2026 : सरकारी दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, 15 मिनट में हाथों-हाथ मिला ड्राइविंग लाइसेंस

    May 8, 2026

    सुशासन तिहार में समाधान की पहल, शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़

    May 8, 2026

    साय सरकार का सुशासन तिहार बना मददगार मिनटों में टाकेश्वरी को मिला राशन कार्ड

    May 8, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अब एक फोन कॉल पर मिलेगी बाजार और योजनाओं की जानकारी- वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    May 8, 2026

    सरकार जनआस्था से जुड़े स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध-कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

    May 8, 2026

    बस्तर की नई वैश्विक पहचान: जंगलों में फेंके जाने वाले छिंद के बीजों से तैयार हुई अनोखी हर्बल कॉफी

    May 8, 2026

    कबाड़ से कला तक- जशपुर का वेस्ट टू बेस्ट इको पार्क बना छत्तीसगढ़ के लिए आकर्षण का केंद्र

    May 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.