Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सुशासन तिहार 2026 : सरकारी दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, 15 मिनट में हाथों-हाथ मिला ड्राइविंग लाइसेंस
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार 2026 : सरकारी दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, 15 मिनट में हाथों-हाथ मिला ड्राइविंग लाइसेंस

    News DeskBy News DeskMay 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुशासन तिहार 2026 : सरकारी दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, 15 मिनट में हाथों-हाथ मिला ड्राइविंग लाइसेंस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 08 मई 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन की परिभाषा बदल रही है। प्रदेशभर में आयोजित हो रहे सुशासन तिहार शिविर अब आम नागरिकों के लिए केवल समस्या निवारण का केंद्र नहीं, बल्कि भरोसे और त्वरित न्याय का पर्याय बन चुके हैं। साय सरकार की इसी जनहितकारी सोच और प्रशासनिक संवेदनशीलता की एक जीवंत बानगी बुधवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में देखने को मिली। शासन के इस सार्थक प्रयास से ग्रामीण अंचलों में खुशी की लहर है और लोग इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था की एक बड़ी जीत मान रहे हैं।

    हेमंत का अनुभव अविश्वास से अटूट विश्वास तक
    पेंड्रा विकासखंड के क्लस्टर ग्राम पंचायत देवरीकला में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में मटियाडांड निवासी हेमंत कुमार अपनी कुछ व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। शिविर में परिवहन विभाग के स्टॉल पर जब उन्हें पता चला कि यहाँ हल्के निजी वाहनों के लिए लर्निंग लाइसेंस बनाए जा रहे हैं, तो उन्होंने आवेदन किया।
    हेमंत कुमार बताते हैं, मुझे शुरुआत में यकीन ही नहीं हुआ कि जिस लाइसेंस के लिए हफ्तों का समय लगता है, वह यहाँ महज 15 मिनट में बनकर तैयार हो गया। विभाग की तकनीकी सजगता और अधिकारियों के सहयोग से बिना किसी लंबी कतार या बिचौलियों के, हेमंत को उनका ड्राइविंग लाइसेंस सौंप दिया गया। उनके चेहरे की मुस्कान साय सरकार की कार्यक्षमता का सबसे बड़ा प्रमाण बनी।

    गाँव-गाँव पहुँच रही सरकार, अंतिम व्यक्ति तक लाभ
    सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन अब फाइलों में नहीं, बल्कि सीधे जनता के द्वार पर खड़ा नजर आ रहा है। इन शिविरों की मुख्य विशेषताएं रही कि प्रमाण पत्र, पंजीयन और राजस्व प्रकरणों का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा हैै। ग्रामीणों को जिला मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है। एक ही छत के नीचे सभी प्रमुख विभागों की उपस्थिति से कार्यों में गति आ रही है। सीधे संवाद से भ्रष्टाचार की गुंजाइश खत्म हो रही है और योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है।

    जन-अभियान बनता सुशासन तिहार
    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला प्रशासन द्वारा की गई सुव्यवस्थित व्यवस्था और नागरिकों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण की स्थानीय स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। हेमंत कुमार जैसे हजारों हितग्राही अब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के इस सुशासन विजन के मुरीद हो रहे हैं। सुशासन तिहार अब महज शिकायतों के निवारण का मंच नहीं रह गया है, बल्कि यह जनता और सरकार के बीच अटूट विश्वास की एक मजबूत कड़ी के रूप में जन-अभियान का रूप ले चुका है।

    सुशासन तिहार 2026
    News Desk

    Related Posts

    श्रमिकों के सम्मान से सशक्त हो रहा छत्तीसगढ़ : योजनाओं का विस्तार और जमीनी असर

    May 8, 2026

    मुश्किल वक्त में मिला सहारा: श्रमिक योजना से श्रीमती कनिका के जीवन को नई दिशा

    May 8, 2026

    त्वरित समाधान से बदली किसान की तकदीर

    May 8, 2026

    ’रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई वायरल वीडियो के बाद भिलाई-3 का पटवारी निलंबित’

    May 8, 2026

    ’ऑपरेशन तलाश: छत्तीसगढ़ पुलिस ने 4 हजार से ज्यादा बिछड़े लोगों को परिवारों से मिलाया’

    May 8, 2026

    ’मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में’

    May 8, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्रमिकों के सम्मान से सशक्त हो रहा छत्तीसगढ़ : योजनाओं का विस्तार और जमीनी असर

    May 8, 2026

    मुश्किल वक्त में मिला सहारा: श्रमिक योजना से श्रीमती कनिका के जीवन को नई दिशा

    May 8, 2026

    त्वरित समाधान से बदली किसान की तकदीर

    May 8, 2026

    ’रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई वायरल वीडियो के बाद भिलाई-3 का पटवारी निलंबित’

    May 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.