Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में ऊर्जा संरक्षण की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में ऊर्जा संरक्षण की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

    विद्युत ऊर्जा : बचत ही है समृद्धि का आधार
    News DeskBy News DeskMay 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में ऊर्जा संरक्षण की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 7 मई 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ न केवल विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है, बल्कि ऊर्जा प्रबंधन और संरक्षण की दिशा में भी एक सशक्त मॉडल के रूप में उभर रहा है। बढ़ती विद्युत मांग और बदलते जलवायु परिदृश्य के बीच राज्य सरकार ने संतुलित ऊर्जा उपयोग और जनभागीदारी को अपनी प्राथमिकता बनाया है।

    हाल के समय में देश और दुनिया के सामने आए दो महत्वपूर्ण संकेत इस दिशा में गंभीर चिंतन की आवश्यकता को रेखांकित करते हैं। एक ओर अत्यधिक तापमान के कारण कई भारतीय शहर विश्व के सबसे गर्म शहरों में शामिल हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर देश में विद्युत की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रही है। स्पष्ट है कि तापमान में वृद्धि के साथ बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ रही है।

    छत्तीसगढ़ में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। प्रदेश में इस वर्ष विद्युत की अधिकतम मांग 7100 मेगावॉट के पार पहुंच चुकी है। यह आंकड़ा जहां विकास और जीवन स्तर में सुधार का प्रतीक है, वहीं ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता को भी रेखांकित करता है।

    ऊर्जा क्षेत्र में सुदृढ़ व्यवस्था

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में राज्य ने ऊर्जा क्षेत्र में मजबूत आधार तैयार किया है। छत्तीसगढ़ आज देश के प्रमुख पावर हब के रूप में जाना जाता है और ‘जीरो पावर कट’ राज्य की पहचान बनाए हुए है।
    राज्य की विद्युत उत्पादन क्षमता, केंद्रीय संस्थानों से मिलने वाली बिजली, और आवश्यकता पड़ने पर बाजार से ऊर्जा क्रय करने की व्यवस्था के चलते उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। यह व्यवस्था न केवल आम नागरिकों के जीवन को सुगम बनाती है, बल्कि औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी गति देती है।

    विकास के साथ बढ़ती ऊर्जा आवश्यकता

    प्रदेश में वर्ष 2001 में विद्युत की अधिकतम मांग जहां 1450 मेगावॉट थी, वहीं आज यह 7100 मेगावॉट से अधिक हो चुकी है। यह वृद्धि राज्य में कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र के विस्तार को दर्शाती है।छत्तीसगढ़ की प्रति व्यक्ति विद्युत खपत राष्ट्रीय औसत से अधिक होना इस बात का संकेत है कि बिजली अब केवल सुविधा नहीं, बल्कि समग्र विकास का आधार बन चुकी है।

    जनभागीदारी से ही संभव है ऊर्जा संरक्षण

    ऊर्जा संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। बिजली का उत्पादन सीमित संसाधनों और जटिल प्रक्रियाओं पर आधारित होता है, इसलिए इसका समझदारी से उपयोग अत्यंत जरूरी है।

    दैनिक जीवन में अपनाए गए छोटे-छोटे उपाय बड़े बदलाव ला सकते हैं ए.सी. का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखना,अनावश्यक रूप से जल रहे बिजली उपकरणों को बंद करना, ऊर्जा दक्ष उपकरणों का उपयोग करना और कार्यालयों एवं संस्थानों में बिजली की बर्बादी रोकना।ये प्रयास न केवल बिजली की बचत करते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    संकल्प से सिद्धि की दिशा में आगे बढ़ता राज्य

    यदि छत्तीसगढ़ के लगभग 66 लाख उपभोक्ता मात्र 5 प्रतिशत बिजली बचाने का संकल्प लें, तो राज्य की पीक डिमांड में लगभग 350 मेगावॉट की कमी लाई जा सकती है। यह दर्शाता है कि सामूहिक प्रयास कितने प्रभावी हो सकते हैं।
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ऊर्जा संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। यह प्रयास न केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए ऊर्जा संसाधनों को सुरक्षित रखने में भी सहायक होगा।

    विद्युत ऊर्जा आधुनिक जीवन की आधारशिला है, लेकिन इसका विवेकपूर्ण उपयोग ही स्थायी विकास सुनिश्चित कर सकता है। छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा उपलब्धता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, अब आवश्यकता है कि ऊर्जा संरक्षण को जन-जन का संकल्प बनाया जाए।

    ऊर्जा प्रबंधन और संरक्षण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    May 9, 2026

    “गांव-गांव में सुशासन की दस्तक: मौके पर समाधान, जनता में विश्वास” – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    May 9, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में जिले के तीन स्थलों पर सामूहिक विवाह संपन्न

    May 9, 2026

    मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार अंतर्गत गांव-गांव पहुंच रही सरकार: बिरौरीडांड में जन समस्या निवारण शिविर सम्पन्न

    May 9, 2026

    खरीफ सीजन 2026: सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने की समीक्षा

    May 8, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

    May 9, 2026

    “गांव-गांव में सुशासन की दस्तक: मौके पर समाधान, जनता में विश्वास” – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

    May 9, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में जिले के तीन स्थलों पर सामूहिक विवाह संपन्न

    May 9, 2026

    मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल

    May 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.