Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविरों से गांव-गांव तक पहुंचा समाधान और विकास का भरोसा
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविरों से गांव-गांव तक पहुंचा समाधान और विकास का भरोसा

    News DeskBy News DeskMay 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविरों से गांव-गांव तक पहुंचा समाधान और विकास का भरोसा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, 06 मई 2026

     सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविरों से गांव-गांव तक पहुंचा समाधान और विकास का भरोसा

     सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविरों से गांव-गांव तक पहुंचा समाधान और विकास का भरोसा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों की शुरुआत प्रभावी रूप से हुई है। इस पहल के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

     सुशासन तिहार 2026: जनसमस्या निवारण शिविरों से गांव-गांव तक पहुंचा समाधान और विकास का भरोसा

    इसी क्रम में बलरामपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत महाराजगंज से जिले के प्रथम शिविर का शुभारंभ हुआ, जिसमें आसपास की कई पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में पंजीयन काउंटर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण किया गया, जिससे लोगों को मौके पर ही राहत मिली।

    शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, कृषि, उद्यानिकी और पशुपालन सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

    कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा एवं जनप्रतिनिधियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान हितग्राहियों को आवास प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किया गया।

    स्वास्थ्य सेवाओं के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें रक्तचाप, शुगर जांच सहित विभिन्न बीमारियों की प्राथमिक जांच कर दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं शिशुओं का अन्नप्राशन कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी।

    मुख्यमंत्री श्री साय की मंशा के अनुरूप शिविरों में न केवल समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, बल्कि लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि वे झाड़-फूंक के बजाय अस्पतालों में उपचार कराएं और शासकीय स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लें।

    शिविर में कई प्रेरक उदाहरण भी सामने आए। राधाकृष्णनगर निवासी श्री गौतम सरदार को उनके राशन कार्ड मंस बच्चों का नाम जोड़ने की समस्या का तत्काल समाधान मिला। उन्होंने बताया कि लंबे समय से लंबित कार्य शिविर में तुरंत पूरा हो गया, जिससे उन्हें अनावश्यक भटकना नहीं पड़ा।

    इसी प्रकार “मेरी कहानी, मेरी जुबानी” पहल के तहत ग्राम पचावल की श्रीमती अर्चना सिंह ने बिहान योजना से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की अपनी प्रेरक यात्रा साझा की। स्व-सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने ऋण प्राप्त कर राइस मिल स्थापित की और आज सफलतापूर्वक संचालन करते हुए अन्य महिलाओं को भी रोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं।

    जनजागरूकता के क्षेत्र में जनसंपर्क विभाग की जनमन पत्रिका भी प्रभावी माध्यम बन रही है। इसके माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया की सरल जानकारी मिल रही है, जिससे लोग योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो रहे हैं।
    जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन गांव स्तर पर पहुंचकर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। साथ ही क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार—जैसे सड़क निर्माण और खेल मैदान स्वीकृति—से विकास को नई गति मिल रही है।

    सुशासन तिहार 2026 प्रदेश में प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का माध्यम बन रहा है, जहां समाधान, संवाद और विकास एक साथ दिखाई दे रहे हैं। यह पहल राज्य को सुशासन और जनकल्याण की दिशा में नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर कर रही है।

    सुशासन तिहार 2026
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

    May 6, 2026

    नगर पालिका बनेगा धमधा, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की घोषणा

    May 6, 2026

    खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने शिविर में सुनीं जनता की समस्याएं

    May 6, 2026

    खाद्य मंत्री श्री बघेल ने विकसित कृषि संकल्प अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    May 6, 2026

    खाद्य मंत्री श्री बघेल ने की जिला डीएमएफ शासी परिषद की समीक्षा

    May 6, 2026

    कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने किया रामपुर स्थित एमएम हेचरी का निरीक्षण

    May 6, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

    May 6, 2026

    नगर पालिका बनेगा धमधा, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की घोषणा

    May 6, 2026

    खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने शिविर में सुनीं जनता की समस्याएं

    May 6, 2026

    खाद्य मंत्री श्री बघेल ने विकसित कृषि संकल्प अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    May 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.