Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अटलजी की मूर्ति का किया अनावरण……
    छत्तीसगढ़

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अटलजी की मूर्ति का किया अनावरण……

    कोपरा में 1.5 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
    News DeskBy News DeskMay 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अटलजी की मूर्ति का किया अनावरण……
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    श्री साव ने 22.50 करोड़ के नए कार्यों की घोषणा की

    रायपुर, 3 मई 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अटलजी की मूर्ति का किया अनावरण

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अटलजी की मूर्ति का किया अनावरण

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अटलजी की मूर्ति का किया अनावरण

    उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज कोपरा नगर पंचायत में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने 20 लाख रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक-13 में निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया। विधायक श्री रोहित साहू और राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

    उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में डेढ़ करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। उन्होंने कोपरा नगर पंचायत में अधोसंरचना मद से विभिन्न वार्डों में हो रहे 75 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 53 लाख 72 हजार रुपए की लागत से बनने वाले संग्रहण केंद्र का भी भूमिपूजन किया।

    श्री साव ने कार्यक्रम में कोपरा नगर पंचायत के कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपए तथा मूलभूत विकास एवं विस्तार के लिए 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने पेयजल के लिए 21 करोड़ रुपए लागत के जल आवर्धन योजना की भी घोषणा की।

    उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोपरा के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। नगर पंचायत कोपरा ने बहुत ही कम समय में व्यवस्थित विकास किया है। यहां के अटल चौक को अटल परिसर के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कोपरा को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने की अपील की।

    श्री साव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के कारण ही छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हो पाया। अटलजी ने छोटे राज्यों को अधिक विकास के अवसर देने की सोच के साथ छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान दी। उनके नेतृत्व और दूरदृष्टि ने प्रदेश को विकास की मजबूत दिशा प्रदान की। छत्तीसगढ़ में अटलजी के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा, उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।

    राजिम के विधायक श्री रोहित साहू ने कहा कि कोपरा में अटलजी की प्रतिमा की स्थापना गर्व की बात है। डबल इंजन की सरकार में केंद्र एवं राज्य की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी सड़क, पुल-पुलिया, शासकीय भवन एवं फोरलेन निर्माण जैसे विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजिम क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए हमारी सरकार बनने के 2 वर्ष की अल्पावधि में 500 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य कराए जा चुके है।

    राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री चंदूलाल साहू और कोपरा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री रूपनारायण साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। राजिम नगर पालिका के अध्यक्ष श्री महेश यादव, उपाध्यक्ष तारिणी सेन, जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी, जनपद पंचायत अध्यक्ष इंद्राणी साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, अनिल चंद्राकर, आशीष शर्मा, अजय रोहरा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव
    News Desk

    Related Posts

    निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को श्रमिकों ने दिया भोजन का न्यौता : साथ बैठकर खाया बोरे बासी और आमा चटनी

    May 4, 2026

    एक ग्रामीण का न्योता, मुख्यमंत्री का अपनापन – प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ सपना, मुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश

    May 4, 2026

    सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी – मुख्यमंत्री श्री साय

    May 4, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नालंदा परिसर सहित 8 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया भूमिपूजन

    May 4, 2026

    निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री श्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

    May 3, 2026

    “जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री श्री साय

    May 3, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    निर्माणाधीन पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को श्रमिकों ने दिया भोजन का न्यौता : साथ बैठकर खाया बोरे बासी और आमा चटनी

    May 4, 2026

    एक ग्रामीण का न्योता, मुख्यमंत्री का अपनापन – प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ सपना, मुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश

    May 4, 2026

    सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी – मुख्यमंत्री श्री साय

    May 4, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने नालंदा परिसर सहित 8 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया भूमिपूजन

    May 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.