छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

रायगढ़ में पहाड़ मंदिर समिति की बैठक में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायपुर, 03 मई 2026

रायगढ़ में पहाड़ मंदिर समिति की बैठक में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायगढ़ में पहाड़ मंदिर समिति की बैठक में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी आज रायगढ़ में आयोजित पहाड़ मंदिर समिति की बैठक में शामिल हुए।

बैठक के दौरान मंदिर के विकास, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने समिति के सदस्यों से सुझाव लेते हुए मंदिर परिसर के समुचित विकास के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास न केवल आस्था का केंद्र होता है, बल्कि इससे क्षेत्र के सामाजिक और सांस्कृतिक वातावरण को भी मजबूती मिलती है। इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button