Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सुशासन तिहार- सेमरदर्री में जनसमस्या निवारण शिविर बना समाधान का सशक्त मंच
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार- सेमरदर्री में जनसमस्या निवारण शिविर बना समाधान का सशक्त मंच

    समाज के सभी वर्गों को मिल रहा शासकीय योजनाओं का लाभ : विधायक श्री मरपची
    News DeskBy News DeskMay 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुशासन तिहार- सेमरदर्री में जनसमस्या निवारण शिविर बना समाधान का सशक्त मंच
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हर वर्ग तक पहुँच रहा योजनाओं का लाभ, 18 पंचायतों के ग्रामीण हुए लाभान्वित

    रायपुर, 2 मई 2026

    समाज के सभी वर्गों को मिल रहा शासकीय योजनाओं का लाभ : विधायक श्री मरपची

    समाज के सभी वर्गों को मिल रहा शासकीय योजनाओं का लाभ : विधायक श्री मरपची

    समाज के सभी वर्गों को मिल रहा शासकीय योजनाओं का लाभ : विधायक श्री मरपची

    सुशासन को जन-जन तक पहुँचाने और शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम छोर तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘सुशासन तिहार’ का आयोजन किया गया। इसके तहत गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही जनपद के दूरस्थ क्लस्टर ग्राम पंचायत सेमरदर्री में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस शिविर में 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर अपनी समस्याएं, मांगें और शिकायतें प्रस्तुत कीं। साथ ही, विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की। ग्राम पंचायत सेमरदर्री के इस शिविर में कुल 616 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका निराकरण संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

    कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि मौके पर ही उनका समाधान करना और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवा वितरण, ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण एवं ई-केवाईसी जैसी सेवाएं भी प्रदान की गईं। जिले में कुल 13 शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें से 10 ग्रामीण और 3 नगरीय क्षेत्रों में लगाए जा रहे हैं।

    हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ वितरण

    शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया, जिनमें राजस्व विभाग द्वारा 11 हितग्राहियों को आबादी पट्टा, एक को वन अधिकार के तहत किसान किताब तथा एक को नवीन किसान किताब प्रदान की गई। परिवहन विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को ड्राइविंग लाइसेंस वितरित किए गए। मछली पालन विभाग द्वारा दो हितग्राहियों को जाल एवं ट्रे प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चार गर्भवती माताओं की गोदभराई, एक शिशु का अन्नप्राशन तथा 11 बालिकाओं को नोनी सुरक्षा योजना का लाभ दिया गया। इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरदर्री की कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, ताकि शिक्षा के प्रति जागरूकता और प्रेरणा का संदेश प्रसारित हो सके।

    विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतार रही है। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के माध्यम से जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन कर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पंचायत का नागरिक अपनी सुविधा अनुसार किसी भी शिविर में समस्या रख सकता है, इसके लिए कोई भौगोलिक बाध्यता नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से शासन की योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक निरंतर पहुँच रहा है।

    इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया और प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधा मुरारी लाल रैदास, जनपद सदस्य श्रीमती किशमिश भानू, एसडीएम देवेन्द्र सिरमौर, तहसीलदार प्रीति शर्मा, सीईओ विनय सागर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

    सुशासन तिहार 2026
    News Desk

    Related Posts

    स्कूटी पर निकले उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, नगर भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा

    May 2, 2026

    उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ने आज वर्चुअल बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के आयोजन के तैयारियों की समीक्षा की

    May 2, 2026

    निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    May 2, 2026

    वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

    May 2, 2026

    विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए राज्यपाल की संवेदनशील पहल

    May 2, 2026

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने की सुशासन तिहार की तैयारियों की समीक्षा

    May 2, 2026
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्कूटी पर निकले उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, नगर भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा

    May 2, 2026

    उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ने आज वर्चुअल बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के आयोजन के तैयारियों की समीक्षा की

    May 2, 2026

    निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    May 2, 2026

    वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

    May 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :-Asha Nirmal
    For Advertising Call :-
    WhatsApp :-
    Email ID :-[email protected]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 Ajkinews.com . Designed by Grabatic Pvt. Ltd..

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.