छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्करायपुर

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस: महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने श्रमिकों को दी शुभकामनाएं

रायपुर, 1 मई 2026

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि श्रमिकों के परिश्रम और समर्पण से देश और प्रदेश के विकास की मजबूत नींव तैयार हो रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार श्रमिकों के जीवन में खुशहाली और सुरक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह राज्य में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार श्रमिकों और आम जनता के हित में योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कर रही है। राज्य सरकार श्रमिकों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button