Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aj Ki News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    • Login
    Aj Ki News
    Home»देश»करोड़पति और आपराधिक छवि वाले उम्मीदवार अधिक जीत रहे? क्या कहती है एडीआर रिपोर्ट…
    देश

    करोड़पति और आपराधिक छवि वाले उम्मीदवार अधिक जीत रहे? क्या कहती है एडीआर रिपोर्ट…

    By April 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    करोड़पति और आपराधिक छवि वाले उम्मीदवार अधिक जीत रहे? क्या कहती है एडीआर रिपोर्ट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोकतंत्र के मंदिर यानी देश की संसद में पहुंचने के लिए होने वाले चुनाव में धन और बाहुबल का बोलबाला है।

    लोकसभा चुनाव में जो जितना धनवान और बाहुबल यानी आपराधिक छवि वाले उम्मीदवार हैं, उनके जीत की संभावना उतनी ही अधिक प्रबल होती है।

    इसका खुलासा देश की राजनीति और चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने वाले गैर सरकारी संगठन ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स’ (ADR) की रिपोर्ट से हुआ है।

    इस रिपोर्ट के विश्लेषण से पता चला है कि लोकसभा के हर चुनाव में करोड़पति और आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों की जीत की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 के चुनाव में लोकसभा की कुल 543 में से 454 यानी 88 फीसदी सीटों पर करोड़पति उम्मीदवारों को जीत मिली।

    जबकि 266 यानी 43 फीसदी सीटों पर आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को लोगों ने चुनाव में जिताया।

    एडीआर की रिपोर्ट को देखने से साफ बता चलता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी धन और बाहुबल वाले उम्मीदवारों की जीत की संभावना अधिक है।

    रिपोर्ट के अनुसार, 2019 में कुल 7,945 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। इनमें 29 फीसदी यानी 2301 उम्मीदवार करोड़पति थे, जबकि 19 फीसदी यानी 1503 उम्मीदवार आपराधिक छवि वाले थे, जिनके खिलाफ एक या इससे अधिक आपराधिक मुकदमा दर्ज थे। 2024 के चुनाव में भी 2019 की तरह करोड़पति और अपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों की संख्या में कमी नहीं हुई। 

    रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने करोड़पति और आपराधिक छवि वाले लोगों पर भरोसा जताया है।

    इस चुनाव के पहले दो चरणों के लिए 189 सीटों के लिए मतदान हुआ है और इन सीटों में चुनाव लड़ने वाले 2,810 उम्मीदवारों में 18 प्रतिशत यानी 501 आपराधिक छवि वाले और 30 फीसदी यानी 840 करोड़पति उम्मीदवार हैं।

    पहले चरण की तुलना में दूसरे में अधिक करोड़पति
    इस लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों के लिए 19 अप्रैल को हुए मतदान के लिए 16 फीसदी आपराधिक छवि वाले 28 फीसदी करोड़पति उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जबकि दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को हुए मतदान के लिए 21 फीसदी आपराधिक छवि वाले और 33 फीसदी करोड़पति उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। अभी 2024 के चुनाव का अन्य चरणों के उम्मीदवारों के बारे में रिपोर्ट मिलना बाकी है।

    किसकी कितनी जीत की संभावना
    रिपोर्ट के मुताबिक 2019 के लोकसभा चुनाव में आपराधिक छवि वाले उम्मीदवार के चुनाव जीतने की संभावना 15.5 फीसदी थी, जबकि साफ छवि वाले उम्मीदवारों की जीत की संभावना महज 4.7 फीसदी थी।

    2019 में करोड़पति उम्मीदवार के चुनाव जीतने की संभावना 21 फीसदी थी, जबकि एक करोड़ से कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों की जीतने की संभावना महज एक फीसदी रही। महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, गोवा, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश सहित 14 राज्यों में सभी करोड़पति चुनाव जीते।

    उत्तर प्रदेश में 97 फीसदी, बिहार में 95 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 74 फीसदी, गुजरात में 92 फीसदी और झारखंड से 93 फीसदी करोड़पति को चुनाव में जीत मिली थी।

    Related Posts

    नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शामिल हुए पीएम मादी देखें लाइव…..

    April 13, 2026

    बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

    April 7, 2026

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

    November 3, 2025

    गुजरात की धरती पर बस्तर का सम्मान — एकता परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिखाया विकास का नया मॉडल

    October 31, 2025

    भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास: महिला क्रिकेट टीम विश्वकप के फाइनल में पहुँची

    October 31, 2025

    दलहन मिशन और नेचुॅरल फॉरमिंग मिशन का 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री मोदी वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे शुभारंभ

    October 10, 2025
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    RO Num- 13519/187
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    April 13, 2026

    8 कार्यों के लिए 1.99 करोड़ स्वीकृत : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी

    April 13, 2026

    पीएम सूर्य घर योजना से बने ऊर्जादाता : बिजली बिल से मिली स्थायी राहत

    April 13, 2026

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Ajkinews Office
    Ajkinews Office
    Chief Editor :- Asha Nirmal
    For Advertising Call :- 7489887346
    WhatsApp :- 9753054476
    Email ID :- [[email protected]]
    Address :-
    Shop No 12, Mathpara Pujari Vatika, New Bus Stand Road, Raipur-492001, Raipur, Chhattisgarh

    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.